Advertisement

Updated February 3rd, 2019 at 10:54 IST

LIVE UPDATE: बिहार रेल हादसे में, सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत

जोगबनी से आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

सुबह 10:40 बजे अपडेट- 

RJD सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट करके हाजीपुर रेल हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, "घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करता हूं।''

सुबह 10:32 बजे अपडेट- 

सीमांचल एक्सप्रेस रेल हादसा: बिहार सरकार ने सभी मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है

सुबह 10:24 बजे अपडेट- 

बता दें, सभी 7 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। 4 लोग बिहार के रहने वाले और 3 लोग पश्चिम बंगाल के निवासी थे।

सुबह 10:17 बजे अपडेट- 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी रेल हादसे में हुए लोगों की मौत और घायलों के लिए अपनी संवेदना जाहिर की है

सुबह 10:16 बजे अपडेट- 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रेल हादसे में हुई मौत पर दुख जताया है।

सुबह 9:59 बजे अपडेट- 

सीमांचल एक्सप्रेस के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण कई लोगों की मौत और घायलों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के मद्देनजर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

सुबह 9:53 बजे अपडेट- 

बिहार के हाजीपुर के सहदेई बुजुर्ग में भीषण ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोक व्यक्त की है।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को हर तरह की सहायता देने का निर्देश दिया है।

सुबह 9:32 बजे अपडेट- 

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी: सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना में 7 लोगों की जान चली गई

सुबह 9:24 बजे अपडेट- 

वहीं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने हादसे को लेकर दुख जाहिर की है। सिन्हा ने ट्वीट करके कहा है कि आज सुबह बिहार के हाजीपुर में सीमांचल एक्सप्रेस रेल हादसे की खबर से गहरा दुःख हुआ। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। राहत व बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और घायलों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है।

सुबह 9:20 बजे अपडेट- 

पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए सीमंचल एक्सप्रेस रेल हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे हर मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगा। गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और साधारण चोटों का सामना करने वालों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। सभी चिकित्सा खर्च भी रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा। 

सुबह 8:03 बजे अपडेट- 

स्मिता वत्स शर्मा, महानिदेशक पीआर (रेल) ने कहा कि सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर कहा: हम अभी बचाव और राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम के साथ रेलवे एक्सीडेंट मेडिकल वैन साइट पर है। एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं।

सुबह 7:41 बजे अपडेट- 

सीमांचल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री रेलवे बोर्ड के सदस्यों और जीएम ईसीआर के संपर्क में हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में मासूमों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बिहार के हाजीपुर जिले के सहदेई बुजुर्ग में भीषण ट्रेन हादसा हो  गया। अभी तक मिली खबर के मुताबिक हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 24 से ज्यादा लोगों के घायल होनो की खबर है। दरअसल रविवार को अहले सुबह हुए इस रेल हादसे में जोगबनी से नई दिल्ली जा रही आनंद बिहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं।

यह हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजकर 52 मिनट बजे हुआ। घटनास्थल पर राहत-बचाव टीम और डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। फिलहाल हादसे के पीछे की वजह भी साफ नहीं हुई है। हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के नौ डब्बे पटरी से उतर गए थे।

रेलवे के अधिकारी ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए घायलों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। बता दें, आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती हैं क्योंकि रेल के कई डिब्बे एक दूसरे के उपर चढ़ गए हैं। अंधेरे के चलते सुबह राहत और बचाव के काम में बाधा आई। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद्द कर दिया गया है।

सीमांचल एक्सप्रेस के रेल हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

सोनपुर- 06158221645
हाजीपुर- 06224272230
बरौनी- 06279232222

Advertisement

Published February 3rd, 2019 at 07:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo