Advertisement

Updated December 5th, 2022 at 12:58 IST

लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट आज, बेटी रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन रहा कामयाब

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)  की किडनी आज सिंगापुर में ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) होनी है।

Reported by: Chandani sahu
| Image:self
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)  की किडनी आज सिंगापुर में ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) होनी है। उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya)  अपने पिता को अपनी किडनी दान करेगी। इससे पहले रोहिणी आचार्य ने अस्पताल के गाउन में दोनों की एक तस्वीर ट्वीट किया। इसी के बाद अब उनकी बहन मीसा भारती  ने एक तस्वीर शेयर करके जानकारी दी की रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो चुका।

जानकारी के अनुसार, लालू और रोहिणी आचार्य को रविवार को प्री-सर्जरी टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन आज यानी सोमवार को होगा।

किडनी को ट्रांसप्लांट करने के लिए पहले लालू की बेटी का ऑपरेशन किया गया। वहीं  ऑपरेशन से पहले उन्होंने तस्वीरें शेयर की। रोहिणी आचार्य के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं इसके साथ ही उनके चेहरे पर हिम्मत और हौसला साफ झलक रहा है। रोहिणी विक्ट्री साइन V बनाती हुईं दिख रही हैं। 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी राजद प्रमुख के साथ रहने के लिए सिंगापुर में हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के दौरान अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ मौजूद रहने के लिए शनिवार रात सिंगापुर रवाना हो गए। लालू के करीबी सहयोगी भोला यादव और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव भी उनके साथ रवाना हुए हैं। 

इस बीच, बिहार के मंत्रियों और विधायकों ने लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दानापुर के अर्चना मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्थानीय लोगों ने हवन भी किया और राजद प्रमुख की सफल सर्जरी की कामना की। 

इसे भी पढ़ें : RJD नेता के बिगड़े बोल, कहा- 'बिहार में भगवान की तरह शराब, दिखती कहीं नहीं लेकिन मिलती हर जगह'

Advertisement

Published December 5th, 2022 at 12:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo