Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 11:18 IST

सेना में लेफ्टिनेंट थीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन, ग्लैमर में देती हैं फुल टक्कर, अब क्या कर रहीं?

Disha Patani Sister: दिशा पाटनी ने भले ही मॉडलिंग करते हुए फिल्म इंडस्ट्री की राह पकड़ ली लेकिन उनकी बहन खुशबू पाटनी एक भारतीय सेना अधिकारी रह चुकी हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
Disha Patani Sister Khushboo Patani
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी | Image:@khushboo_patani/instagram
Advertisement

Disha Patani Sister: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके भाई-बहन ग्लैमर की दुनिया से दूर होकर भी काफी लोकप्रिय हैं। चाहे आलिया भट्ट की बहन शाहीन हो या दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा। एक और ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी बहन भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जी हां, हम बात कर रहें हैं दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) की जिनकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दिशा पाटनी ने भले ही मॉडलिंग करते हुए फिल्म इंडस्ट्री की राह पकड़ ली हो लेकिन उनकी बहन खुशबू पाटनी एक भारतीय सेना अधिकारी रह चुकी हैं। खुशबू भी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में अपनी बहन दिशा को खूब टक्कर देती हैं।

Advertisement

दिशा पाटनी की बहन रह चुकी हैं भारतीय सेना अधिकारी 

खुशबू पाटनी ने अपनी माध्यमिक शिक्षा बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से पूरी की है और बाद में DIT स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देने लगी थीं।

Advertisement

खुशबू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्मी के दिनों की कई यादें साझा की हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। ये उन दिनों की तस्वीरें हैं जब खुशबू पाटनी एक भारतीय सैनिक थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में खुशबू को सैनिक की वर्दी में देखा जा सकता है। उनके हाथ में गन भी होती है। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)

इन्हें अपलोड करते हुए खुशबू पाटनी ने कैप्शन में लिखा- “मेरी सेना की जिंदगी की एक झलक। मेरा पूरा यूथ फौज के नाम”।

खुशबू पाटनी ने क्यों छोड़ी भारतीय सेना?

खुशबू के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर उनसे ये भी पूछा है कि उन्होंने 12 साल बाद सेना की नौकरी क्यों छोड़ी। इसके जवाब में दिशा की बहन लिखती हैं- “मुझे आर्मी जॉइन करना अपनी ड्यूटी लगी थी पता नहीं क्यों… सपना नहीं था। मेरा कोई सपना नहीं है और ना ही कोई होगा। मैं बस कर्तव्य निष्ठा पर जीवन जीती हूं”। 

उन्होंने आगे लिखा- “ये मेरे लिए नौकरी नहीं, सेवा थी। और सेवा कभी बंद नहीं होगी, अंतिम सांस तक चलेगी”। 

Advertisement

आपको बता दें कि दोनों पाटनी बहनें अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं। सेना छोड़ने के बाद अब वह फिटनेस इन्फ्लुएंसर के तौर पर काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। खुशबू एक सर्टिफाइड ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

ये भी पढ़ेंः आरती सिंह की हल्दी और संगीत में शामिल नहीं हुए मामा गोविंदा! कश्मीरा बोलीं- अगर शादी में आए…

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 11:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo