Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 16:08 IST

बाघों से जुड़ी कहानी के लिए प्रियंका चोपड़ा के दिल में खास जगह क्यों? देसी गर्ल ने खुद किया खुलासा

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टाइगर' में अपनी प्रभावशाली आवाज देने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुलासा किया कि बाघों से जुड़ी कहानी के लिए उनके दिल में खास जगह क्यों है।

priyanka chopra
बाघों के लिए प्रियंका चोपड़ा के दिल में खास जगह क्यों? | Image:instagram
Advertisement

Priyanka Chopra: डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टाइगर' में अपनी प्रभावशाली आवाज देने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुलासा किया कि बाघों से जुड़ी कहानी के लिए उनके दिल में खास जगह क्यों है। डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, '''टाइगर' मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। फिल्म ने मुझे न केवल प्रकृति के साथ जोड़ा है, बल्कि यह भारत की सुंदरता और जंगलों की अहमियत के बारे में भी है।''

एक्ट्रेस ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में बाघिन अंबर के जरिए जानवरों की कठिनाइयों और संघर्षों को समझना, जंगलों के रहस्यों को जानना एक उत्साहजनक अनुभव था।'' डॉक्यूमेंट्री में प्रियंका ने मादा टाइगर 'अंबर' के किरदार को अपनी आवाज दी है, जो भारत के जंगल में अपने शावकों को पालती है और कई चुनौतियों का सामना करती है।

Advertisement

प्रियंका ने कहा: "अंबर की यात्रा हम सभी के लिए एक अहम सीख है। यह प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देती है, और उन तरीकों के बारे में बताती है, जिनसे हम इन जीवों से प्रेरणा और ताकत ले सकते हैं।'' मार्क लिनफील्ड, वैनेसा बर्लोविट्ज और रॉब सुलिवन की तिकड़ी द्वारा निर्देशित और लिनफील्ड, बर्लोविट्ज और रॉय कॉनली द्वारा निर्मित, 'टाइगर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है। 

यह भी पढ़ें… Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय, हर इच्छा होगी पूरी; मां लक्ष्मी का होगा वास

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 16:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo