Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 20:08 IST

Kareena Kapoor ने मां बबीता को ऐसे विश किया बर्थडे, तैमूर-जेह ने नानी के लिए बनाए कार्ड

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'क्रू' की सफलता का आनंद ले रही हैं। शनिवार को करीना ने अपनी मां बबीता कपूर का जन्मदिन मनाया।

Kareena Kapoor
तैमूर-जेह ने नानी के बर्थडे पर दिया खास तोहफा | Image:IANS
Advertisement

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'क्रू' की सफलता का आनंद ले रही हैं। शनिवार को करीना ने अपनी मां बबीता कपूर का जन्मदिन मनाया।

एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की नानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ फोटोज शेयर की।

Advertisement

करीना ने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया, मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।''

फोटोज में करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर को अपनी नानी के लिए एक पत्र लिखते हुए दिखाया गया है। जबकि छोटे जेह ने कागज पर कुछ पंक्तियां उकेरते नजर आए।

Advertisement

आखिरी तस्वीर में करीना अपनी मां को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में उनके पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

करीना इन दिनों रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं।

Advertisement

फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। 'सिंघम अगेन' 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। 

यह भी पढ़ें… Weight Lose: नोरा-मलाइका की तरह चाहिए फिगर? इन टिप्स को करें ट्राई, 1 महीनें में कम होगा 5 किलो वजन

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 20:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo