Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 19:13 IST

तंजानिया में बेटे संग छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं करीना, तैमूर के साथ लिया जंगल सफारी का मजा

बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

Kareena Kapoor
बेटे संग तंजानिया पहुंची करीना | Image:instagram
Advertisement

Kareena Kapoor With Taimur Tanzania: बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करीना जंगल सफारी के लिए कार में बैठी नजर आ रही हैं। फोटो में उन्‍हें स्नीकर्स और धूप के चश्मे के साथ डेनिम ड्रेस में देखा जा सकता है।

Advertisement

एक अन्य तस्वीर में तैमूर जीप से कुछ ही दूरी पर खड़े एक हिरण को देख रहे हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में तैमूर के छोटे भाई जेह और उनके पिता सैफ अली खान नजर नहीं आ रहे हैं। करीना ने तस्वीरों को कैप्शन दिया: "सवाना गर्ल एंड बॉय", “तंजानिया 2024।” करीना को हाल ही में रिलीज 'क्रू' में देखा गया था। जिसमें उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी हैं। वह अगली बार रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें… Smelly Hair: महंगे शैंपू के बाद भी बालों से आने लगती है बदबू? ये टिप्स मिनटों में दूर करेंगे समस्या

Advertisement

 

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 18:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo