Updated September 29th, 2020 at 13:27 IST
फिर अनुराग कश्यप पर बरसीं कंगना, ‘दुष्कर्म केस’ में एक्शन ना लेने पर कांग्रेस से किए सवाल
कंगना रनौत ने एक बार फिर फ़िल्मकार अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है जिनके ऊपर कुछ दिन पहले अभिनेत्री पायल घोष ने ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप लगाया था।
Advertisement
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए फ़िल्मकार अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है जिनके ऊपर कुछ दिन पहले अभिनेत्री पायल घोष ने ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि ‘अभी तक अनुराग के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया है।’ बता दें कि शिवसेना और एनसीपी के साथ कांग्रेस महाराष्ट्र की सत्ता में है।
दरअसल कंगना एक यूज़र के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें एक कथित यूट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार करने पर नाराज़गी व्यक्त की गई थी। उस पोस्ट में लिखा था कि ‘साहिल को महाराष्ट्र सरकार के काम पर सवाल उठाने के लिए FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।’
इसे शेयर करते हुए कंगना ने सीएम उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार को ‘अयोग्य’ बुलाते हुए लिखा- “मुंबई में ये क्या गुंडाराज चल रहा है। दुनिया के सबसे अक्षम सीएम और उनकी टीम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है? वे हमारा क्या करेंगे? हमारे घरों को तोड़कर हमें मार डालेंगे? कांग्रेस इसके लिए कौन जवाबदेह है?”
फिर आगे अनुराग को घेरते हुए उन्होंने लिखा- “किसी व्यक्ति ने साहिल के खिलाफ FIR दर्ज कराई और उन्हें तुरंत जेल में बंद कर दिया गया क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के काम पर सवाल उठाया था जो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन पायल घोष ने कई दिनों पहले अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप के लिए FIR दर्ज कराई थी लेकिन वह आजाद घूम रहे हैं। क्या है ये सब कांग्रेस?”
बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने हाल ही में यूट्यूबर साहिल चौधरी को अभद्र भाषा के वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर साहिल चौधरी को रिहा किए जाने की मांग चल रही है जिसमें कंगना ने भी सपोर्ट दिया है।
ये भी पढ़ेंः यौन उत्पीड़न मामला; कंगना रनौत बोलीं- 'अनुराग कश्यप वो करने योग्य हैं जो पायल घोष कह रही हैं'
ये भी पढ़ेंः अनुराग कश्यप मामले पर एक्ट्रेस पायल घोष करेंगी गर्वनर कोश्यारी से मुलाकात
Advertisement
Published September 29th, 2020 at 13:21 IST