Updated March 29th, 2024 at 22:50 IST
पति बनते ही पुलकित ने संभाला चौका, निभाई पहली रसोई की रस्म, कृति खरबंदा ने शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने पुलकित सम्राट की शादी के बाद 'पहली रसोई' की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
Advertisement
Pulkit Samrat: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने पति व एक्टर पुलकित सम्राट की शादी के बाद 'पहली रसोई' की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में वह हलवा बनाते दिख रहे हैं।
कृति ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''ग्रीन फ्लैग अलर्ट! कल कुछ बड़ा हुआ और मैं फिर से प्यार में पड़ गई। मुझे सोचा नहीं था कि ऐसा हो सकता है, लेकिन फिर भी ये हुआ। कल पुलकित की पहली रसोई हुई। मैं किचन में गई और देखा कि वह हलवा बना रहा है।''
Advertisement
कृति ने कहा: "मैंने उनसे पूछा कि वह क्या कर रहे हैं और उन्होंने कहा 'हलवा बना रहा हूं, ये मेरी पहली रसोई है।' मैं उनपर हंसने लगी और उन्हें बताया कि पहली रसोई लड़की की होती है बेबी। जिसपर उन्होंने कहा, 'ये बहुत फालतू बात है। हम दोनों ने तय किया था कि इस रिश्ते में हम दोनों बराबर जिम्मेदारी निभाएंगे।'''
''आपने दिल्ली में हमारे परिवार के लिए खाना बनाया, मैं बेंगलुरु में हमारे परिवार के लिए खाना बनाऊंगा। सिंपल! उन्होंने सिंपल शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने सिंपल तरीके से सब कुछ बदल दिया।''
Advertisement
इसके बाद कृति ने अपने पति को धन्यवाद दिया।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ''तू सब्र का फल है बेबी, सबसे मीठा!'' इसके बाद उन्होंने नजरबट्टू के इमोजी के साथ 'थू-थू-थू' लिखा।
Advertisement
बता दें कि कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद, इस कपल ने 15 मार्च को शादी की ली। वे अपने रिश्ते के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते और अक्सर उन्हें इवेंट्स, डिनर डेट और छुट्टियां मनाते हुए एक साथ देखा जाता है।
यह भी पढ़ें… Eye Makeup: कुछ ही घंटों में फैल जाता है आंखों का काजल? इन टिप्स को फॉलो कर करें आई मेकअप
Advertisement
Published March 29th, 2024 at 19:15 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।