Updated March 28th, 2024 at 12:50 IST

Anushka Sharma ने बेटे के जन्म के बाद शेयर की पहली फोटो, इतना बदला एक्ट्रेस का लुक

Anushka Sharma New Post: अनुष्का शर्मा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कैजुअल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
अनुष्का शर्मा | Image:instagram
Advertisement

Anushka Sharma New Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इस साल 15 फरवरी को बेटे अकाय कोहली (Akaay Kohli) को जन्म दिया है। अब उन्होंने दूसरी बार मां बनने के बाद पहली बार अपनी फोटो शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अनुष्का शर्मा ने आज यानि 28 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कैजुअल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद उन्होंने कुछ पोस्ट किया है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने अकाय के जन्म के बाद शेयर की पहली फोटो

बैंड बाजा बाराज फेम एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है, वो एक एड की है। इसमें वह वाइट कलर की लूज टॉप और डेनिम जीन्स में देखी जा सकती हैं। उनकी नजरें झुकी होती हैं और वह मुस्कुरा रही होती हैं। उनके चेहरे पर ग्लो होता है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पोस्ट प्रेग्नेंसी अपनी हेल्थ पर कितना फोकस कर रही हैं। यहां देखें अनुष्का शर्मा का पोस्ट-

Advertisement

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

जैसे ही एक्ट्रेस ने पोस्ट किया, तुरंत ही ये सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। जो फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे थे, वे उनकी फोटो देखकर खुश हो गए हैं। जहां कुछ लोग उन्हें वापस भारत आने को कह रहे हैं तो कुछ ने लिखा कि वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Advertisement

बेटी वामिका के लिए जल्द भारत लौटेंगी अनुष्का शर्मा?

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी संतान अकाय कोहली के जन्म के बाद हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट होने की सोच रहे हैं। फिर एक और खबर सामने आई है जिसके मुताबिक, अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों को लेकर जल्द भारत लौट सकती हैं। उनके पति विराट पहले ही IPL 2024 के लिए देश वापस आ चुके हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बेटी वामिका कोहली तीन साल की हो गई है और उसके स्कूल शुरू होने वाले हैं। यही कारण है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी बेटी की खातिर वापस भारत आ सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः विराट नहीं, बेटी वामिका के लिए भारत लौटेंगी अनुष्का शर्मा? जानिए अचानक ऐसा क्या हुआ

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 12:37 IST

Whatsapp logo