Advertisement

Updated April 18th, 2024 at 12:06 IST

Aamir Khan Deepfake: वायरल वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

Aamir Khan Deepfake Video: अभिनेता आमिर खान के एक डीपफेक वीडियो के संबंध में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Aamir Khan
आमिर खान | Image:Aamir Khan Fans/X
Advertisement

Aamir Khan Deepfake Video: अभिनेता आमिर खान के एक डीपफेक वीडियो के संबंध में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस वीडियो में उन्हें एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिखाया गया था। अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

खान के कार्यालय द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर खार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

कथित क्लिप 27 सेकंड की है जिसमें खान को जुमले से दूर रहने के बारे में बात करते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लगता है कि इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके संपादित किया गया है।

अभिनेता के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि खान ने पहले निर्वाचन आयोग के अभियानों के माध्यम से जागरूकता फैलाई है, लेकिन उन्होंने कभी किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं किया।

Advertisement

खान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल का पक्ष ले रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है।”

बयान के मुताबिक, “ उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज करना भी शामिल है।

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 09:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo