Advertisement

Updated October 18th, 2021 at 19:27 IST

Money Heist Season 5 Volume 2 का टीजर आउट, देखिए कैसे होगा इसका अंत

नेटफ्लिक्स सीरीज मनी हीस्ट (Money Heist) के 5वें सीजन का वॉल्यूम 2 का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है।

Reported by: Lipi Bhoi
Image: Instagram/@lacasadepapel
Image: Instagram/@lacasadepapel | Image:self
Advertisement

पसंदीदा नेटफ्लिक्स सीरीज मनी हीस्ट (Money Heist) के 5वें सीजन का वॉल्यूम 2 का टीजर (Money Heist Season 5 Volume 2 Teaser) मेकर्स ने जारी कर दिया है। स्पैनिश में ला कासा डी पैपेल (La Casa De Papel) के नाम से जाने जाना वाला ये शो अब अपने फिनाले सीजन को लेकर पूरी तरह तैयार है। पांचवे सीजन का पहला भाग पहले ही 3 सितंबर, 2021 को रिलीज हो चुकी है, दुनिया भर में शो के फैन्स सीजन पांच के वॉल्यूम 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी रिलीज से पहले, निर्माताओं ने मनी हीस्ट सीजन के 5 के वॉल्यूम 2 का टीजर जारी किया है। शो दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

टीजर दर्शकों को उस गिरोह के सदस्यों की एक झलक देता है जो अभी भी वॉल्यूम 1 से वहां मौजूद हैं। वे अब पूरी तरह से जानते हैं कि सरकार को चुनौती देने के लिए उन्हें क्या परिणाम भुगतने होंगे और उनके आने वाले समय की प्रतीक्षा करनी होगी। तभी प्रोफेसर को यह कहते हुए सुना जाता है, "मैंने अपने बहुत प्यारे लोगों को खो दिया है और मैं इस डकैती के कारण किसी और को गिरने नहीं दूंगा।" टीजर तब बोल्ड अक्षरों में 'द एंड इज कमिंग' शब्दों को दिखाता है, जो दर्शाता है कि वॉल्यूम 2 ​​सीरीज का अंत कर देगा। मनी हीस्ट सीजन 5 वॉल्यूम 2 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2021 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

वॉल्यूम 1 में 100 घंटे से अधिक समय तक बैंक ऑफ स्पेन के अंदर बंद रहने वाले गिरोह को दिखाया था। इसमें प्रोफेसर ने किसी भी भागने की योजना का खुलासा नहीं किया और सिएरा द्वारा बंधक बना लिए गए थे। इसमें डकैती ने एक गहरा मोड़ ले लिया था, क्योंकि गिरोह का सेना से आमना-सामना हुआ था। इस वॉल्यूम में टोक्यो ने दूसरों को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान किया। 

मनी हीस्ट के कलाकारों में उर्सुला कोरबेरो अलवारो मोर्टे, पेड्रो अलोंसो, पाको टौस, इट्जियार इटुनो, अल्बा फ्लोर्स, मिगुएल हेरान और जैम लोरेंटे जैसे कलाकार शामिल हैं। शो का कथानक एक रहस्यमय व्यक्ति के इर्द-गिर्द चलता है जिसे "द प्रोफेसर" के रूप में जाना जाता है, जो 8 लोगों के एक समूह को लेकर चलता है। जो शहरों के नाम के कोड से जाने जाते हैं। सीरीज को 46वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज सहित कई पुरस्कार मिले। 2018 तक, सीरीज सबसे अधिक देखी जाने वाली गैर-अंग्रेजी-भाषा सीरीज थी और नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज में से एक थी।

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने शेयर की वामिका से साथ क्यूट सी फोटो, दुर्गा अष्टमी पर बेटी के लिए लिखा खूबसूरत नोट

यह भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने 'दुग्गा दुग्गा' कहने की बताई वजह, फैन्स को दी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनां

यह भी पढ़ें- Money Heist के थीम सॉन्ग 'Bella Ciao' का गुजराती वर्जन हुआ वायरल, लोगों ने कहा-'वाह...मौज कर दी'

Advertisement

Published October 18th, 2021 at 19:27 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo