Advertisement

Updated November 4th, 2021 at 00:19 IST

वेब शो ‘ढिंडोरा‘ के तीसरे एपिसोड के लिए इस अंदाज में तैयार होते नजर आएं भुवन बाम, देखें मजेदार वीडियो

फिल्म क्रिटिक ने हाल ही में  अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वेब शो ‘ढिंडोरा’ (Bhuvan Bam Dhindhora)  के रिलीज होने की जानकारी दी है।

Reported by: Ashwani Rai
image- bbkvproductions, instagram
image- bbkvproductions, instagram | Image:self
Advertisement

फेमस स्टार यूट्यूबर  भुवन बाम (Bhuvan Bam) अपनी स्टाइल और काम को लेकर अक्सर छाए रहते हैं। उनके अलग अंदाज के कारण सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत ही ज्यादा फैन फॉलोइंग है, जो लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें भुवन एक कॉमेडियन के साथ-साथ मल्टीटैलेंटेड भी है। जो कभी अपनी एक्टिंग, तो कभी अपने आवाज के जादू से दर्शकों क मनोरंजन करते रहते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो ‘BB Ki Vines’ से फेमस हुए और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अब वह अपनी  वेब शो ‘ढिंडोरा’ में अभिनय करते दिखाई देंगे। हाल ही में उनका नया वीडियो सामने आया है, जो छाया हुआ है।  इसमें भुवन का पोज देख लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

हाल ही में bbkvproductions  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भुवन का अलग अंदाज देखने को मिला है। इसमें वह अपने नई एपिसोड के लिए तैयार होते नजर आएं, जिसमें महिला का कैरेक्टर निभाने के लिए उन्होंने मंगल सूत्र और साड़ी पहना हुआ है। इस वीडियो को देख कई कमेंट्स आ रहे हैं, जो छाया हुआ है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है” जांकी जी ‘ढिंडोरा’ के तीसरे एपिसोड के लिए रेडी होते हुए” इसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि इसमें कॉमेडियन का बिंदास और कैरेक्टर नजर आ रहा है, जो फैंस को आकर्षित कर रहा है। उनकी एक्टिंग की हमेशा की तरह तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें-Special Ops 1.5 का नया टीजर रिलीज, केके मेनन ने राष्ट्र नायकों को किया समर्पित

‘ढिंडोरा’ रिलीज होने की दी जानकारी

फिल्म क्रिटिक ने हाल ही में  अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वेब शो ‘ढिंडोरा’ (Bhuvan Bam Dhindhora)  के रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- भुवन बाम स्टारर वेब शो ‘ढिंडोरा’ अक्टूबर में रिलीज होगी। जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। हिमांक गौर द्वारा वेब शो ‘ढिंडोरा’ को रोहित राज प्रोड्यूस कर रहे हैं। भुवम बाम का लोकप्रिय चैनल ‘BB Ki Vines’ पर इस शो को 3 अक्टूबर को रिलीज किया गया। 

ये भी पढ़ें- स्क्विड गेम क्रिप्टो करेंसी निकला बड़ा स्कैम, निवेशकों को 25 करोड़ से अधिक रुपयों का हुआ नुकसान

ये भी पढ़ें-OTT Release: 'हम दो हमारे दो' से लेकर 'फैमिली ड्रामा' तक; ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

Advertisement

Published November 4th, 2021 at 00:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Kangana Ranaut
9 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo