Advertisement

Updated November 28th, 2022 at 14:31 IST

Viral Video: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले समुद्र में गिरी रिंग; फिर हुआ कुछ ऐसा चौंक गए लोग

Viral Video: अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के सामने प्यार का इजहार करना जिंदगी के खूबसूरत लम्हों में शुमार होता है। लेकिन क्या हो जब आपकी फुल प्लानिंग पर एंड मूमेंट में पानी फिर जाए?

Reported by: Priyanka Yadav
PC: ScottClyne/facebook
PC: ScottClyne/facebook | Image:self
Advertisement

Viral Video: अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के सामने प्यार का इजहार करना जिंदगी के खूबसूरत लम्हों में शुमार होता है। प्रपोज करने के लिए लोग स्पेशल जगह चुनते हैं ताकि उस दिन को यादगार बनाया जा सके। लेकिन क्या हो जब आपकी फुल प्लानिंग पर एंड मूमेंट में पानी फिर जाए? एक शख्स के साथ काफी हद तक ऐसा ही हुआ लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, हुआ यूं कि एक शख्स ने समुंद्र के बीच पर एक रोमांटिक प्रपोजल प्लान (Viral Proposal)  किया था। इस दौरान कपल पिक्चरव्यू के साथ पोज दे रहे होते हैं। ये सही मौका होता है जब शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग के साथ प्रपोज कर दे। सब कुछ ठीक चल रहा होता है। शख्स जैसे ही गर्लफ्रेंड को रिंग के साथ प्रपोज करने के लिए अपनी जेब से बॉक्स निकालता है वैसे ही रिंग का बॉक्स समुंद्र में गिर जाता है।

हालांकि इस रोमांटिक प्रपोजल पर पानी फिरे, इससे पहले ही शख्स सतर्कता दिखाते हुए पानी में कूद जाता है। जिसके बाद शख्स अपनी रिंग बॉक्स ढूंढने में कामयाब होता है। कपल का ये एक्सपीरियंस इतना अनएक्सपेक्टेड था कि उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो Scott Clyne नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये 100 प्रतिशत रियल है... 100 प्रतिशत मेरा सौभाग्य है... 100 प्रतिशत कभी नहीं भूलूंगा।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16K व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखें ये वीडियो...

इस पूरे वाक्या के दौरान वायरल वीडियो में देखा गया कि वहां मौजूद लोग हंसने लग जाते हैं। इसके बावजूद शख्स वापस बोट पर लौटकर गर्लफ्रेंड को घुटनों के बल रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करता है। लक्की गर्ल बिना किसी देरी के शख्स का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती है। लेकिन वो इस दौरान भी अपनी हंसी काबू नहीं कर पाती। बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कपल को बधाईयां दी। 

यह भी पढ़ें: Viral Video : दुल्हे को घर ले जाने की दुल्हन की ऐसी तलब, विदाई में लड़के के दोस्त मलते रह गए हाथ

Advertisement

Published November 28th, 2022 at 14:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo