Advertisement

Updated January 18th, 2023 at 14:04 IST

तहजीब के शहर लखनऊ में बेहयाई का VIDEO VIRAL, चलती स्कूटी पर सरेआम KISS करते दिखे कपल; कटा चालान हुए गिरफ्तार

Romance On Scooty:  तहजीब के शहर लखनऊ की सड़क पर एक लड़के और लड़की बीच सड़क पर अश्लीलता की हदें पार करते दिखे। 

Reported by: Chandani sahu
| Image:self
Advertisement

Romance On Scooty:  इंटरनेट पर आपने कपल के रोमांस के ढेरों वीडियो देखे होंगे। अक्सर कपल के रोमांस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होती रहती हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई। लखनऊ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कपल खतरनाक ढंग से अपने जीवन दांव पर लगाते दिख रहे हैं। कपल चलती हुई स्कूटी पर रोमांस करता नजर आ रहा है।

तहजीब के शहर लखनऊ की सड़क पर एक लड़का और लड़की बीच सड़क पर अश्लीलता की हदें पार करते दिखे। वायरल वीडियो में लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज इलाके में एक कपल को स्कूटी पर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लड़के को लगातार किस भी कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

लखनऊ की सड़कों पर खुल्लम खुल्ला प्यार!

स्कूटी पर लड़की के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल

वीडियो को कपल के पीछे चल रही किसी दूसरी गाड़ी से शूट किया गया है और इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों व्यूज बटोरे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कपल को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। वायरल वीडियो पर पुलिस ने उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी लड़के का नाम गुड्‌डू बताया जा रहा है। वहीं, लड़की नाबालिग बताई जा रही है।

इस घटना पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर युवा पीढ़ी को दोषी ठहराते हुए कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस वीडियो को कई लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी किया है।

Advertisement

Published January 18th, 2023 at 14:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo