Advertisement

Updated May 3rd, 2023 at 16:24 IST

‘गंभीर’ लड़ाई के बाद मन की शांति के लिए मंदिर पहुंचे Virat Kohli, पत्नी Anushka भी रहीं साथ, Video

Gautam Gambhir से झगड़े के बाद Virat Kohli ने मन की शांति के लिए मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी Anushka Sharma भी मौजूद रहीं।

Reported by: Mohit Jain
Virat Anushka at Temple
Virat Anushka at Temple | Image:self
Advertisement

Virat Anushka at Temple: जब से आईपीएल का यह सीजन शुरू हुआ है, तब से विराट और अनुष्का जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक ओर जहां विराट मैदान पर धुआंधार पारी खेलते नजर आ रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी अपने पति को चीयर करती दिख रही हैं। विरुष्का की धर्म-अध्यात्म में भी गहरी आस्था है। 

हाल ही में विराट और अनुष्का को मंदिर में दर्शन करते देखा गया है। कहा जा रहा है कि मन की शांति के लिए किंग कोहली मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर में विराट धोती-दुपट्टा पहने नजर आए। 

विरुष्का हुए भक्ति में लीन

विराट और अनुष्का का मंदिर में दर्शन करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली ने धोती-दुपट्टा के साथ गले में फूलों की माला भी पहनी हुई है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा साड़ी पहने दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को साथ में कई मंदिरों में आराधना करते हुए देखा जा चुका है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर से लेकर बाबा नीम करोली के आश्रम तक, कपल साथ में दर्शन के लिए जा चुके हैं। विरुष्का का यह आध्यात्मिक अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। 

लड़ाई के बाद विराट का मन हो गया था अशांत

गौरतलब है कि सोमवार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों की बहसबाजी की वीडियो भी खूब वायरल हुई और उन पर तमाम तरह के मीम्स भी बने। यूजर्स का कहना है कि लड़ाई के बाद मन की शांति के लिए कोहली मंदिर गए हैं। 

यह भी पढ़ें- IPL: कोहली-गौतम की हाई वोल्टेज कहासुनी पर UP Police का ट्वीट, कहा- हमारे लिए कोई मसला 'विराट' और 'गंभीर' नहीं

6 मई को दिल्ली से भिड़ेगी बैंगलोर की टीम

टीम आरसीबी का अगला मुकाबला 6 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का और टीम के साथ दिल्ली आ गए हैं। अभी तक आईपीएल में विराट ने शानदार प्रदर्शन किया है। 9 मैचों में कोहली ने 5 अर्धशतक लगाते हुए 364 रन बनाए हैं। आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसमें वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को रोल प्ले कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra-Raghav की सगाई की डेट हुई फिक्स! आउटफिट के लिए पहुंचीं मनीष मल्होत्रा के ऑफिस

Advertisement

Published May 3rd, 2023 at 16:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo