Advertisement

Updated November 30th, 2021 at 20:56 IST

Viral Video: शख्स ने टैंक के पीछे ‘Diesel’ लिखकर दिखाया अपना कैलीग्राफी टैलेंट, लोग हुए हैरान

भारत में गाड़ियों के पीछे क्रिएटिव तरीके से लिखे गए कैलिग्राफी नाम लोगों को काफी रहस्यमयी लगता है।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

Viral Video of Man Writing 'Diesel' on tank: भारत में गाड़ियों जैसे ट्रकों और टैंकों के पीछे क्रिएटिव तरीके से लिखे गए नाम यानि कि कैलीग्राफी लोगों को काफी रहस्यमयी लगता है। उसे देख कभी-कभी लोग उस इंसान के टैलेंट के बारे में सोचने लगते हैं, जिसने इसे लिखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जो ट्रकों और टैंकों के पीछे लिखने वाले कलाकारों में से एक है। 

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का दिखा रोमांटिक अंदाज, पत्नी के साथ शेयर किया 'Jab We Met Again' पोस्ट

दरअसल वीडियो में व्यक्ति डीजल टैंक के पीछे ‘Diesel’ लिखता हुआ दिखाई पड़ रहा है। नेटिजन्स उसके टैलेंट देख खूब तारीफ कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने ऑरेज रंग से भरा एक टीन अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। एक छोटे से पेंट ब्रश के साथ वो अपना करतब दिखाता नजर आ रहा है। अपनी शानदार स्पीड के साथ टैंक पर व्यक्ति अपने ब्रश घुमाता है। शुरुआत में वीडियो देख अंदाजा नहीं लग पाता है की आखिरकार ये शख्स बनाना क्या चाह रहा है, लेकिन जैसे ही वो पेंटिंग पूरी करता है। कुछ अनोखा और मजेदार देखने को मिलता है। दरअसल वो अपने अनोखे टैलेंट से टैंक पर Diesel’ नाम की बखूबी से पेंटिंग करता है। 

ये भी पढ़ें :  Viral: दुनिया में पहली बार इस शख्स को मिली 3D प्रिंटेड आंखें, जानें क्या है खास?

 ट्विटर पर वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो को अब तक 1k से अधिक रीट्वीट मिले हैं, साथ ही 8k से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। लाखों बार वीडियो को देखा जा चुका है और ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस व्यक्ति द्वारा दिखाए गए अद्भुत कैलीग्राफी टैलेंट से नेटिजन्स चकित रह गए। एक यूजर ने लिखा, “मैं इसे बार-बार देख रहा हूं। काफी हिंट के बाद मुझे समझ आया कि डीजल लिखा गया।” दूसरे ने लिखा, “मैं इससे अपनी नजरे नहीं हटा पा रहा। इसे लिखना इतना आसान कैसे हो सकता है। इस तरह के कई सारे कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं। 



ये भी पढ़ें :  Viral Video: जब दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री बन गई ‘कॉमेडी’, JCB से औंधे मुंह नीचे गिरा कपल

Advertisement

Published November 30th, 2021 at 20:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo