Advertisement

Updated December 4th, 2021 at 18:24 IST

Viral Video: Fire पान के बाद अब मार्केट में आया Fire Golgappa!, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video: इस समय अहमदाबाद के एक स्ट्रीट फूड फायर गोलगप्पे का एक यह वीडियो छाया हुआ है।

Reported by: Priya Gandhi
pc : instagram
pc : instagram | Image:self
Advertisement

Viral Video: फायर पान (fire paan) के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी फायर गोलगप्पे (fire golgappa) के बारे में सुना है? हां, आपने यह सही पढ़ा है। अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक फूड ब्लॉगर का फायर गोलगप्पे खाते हुए वीडियो इस समय सोशल मीडिया (social media) पर काफी वायरल हो गया है। दरसल, इस वीडियो क्लिप को कृपाली पटेल ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट किया था। जिसमें एक शख्स ने आलू, सेव और कपूर से भरे गोलगप्पे में आग लगाकर, फिर उस लड़की के मुहं में झट से डाल देता है।

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें गोलगप्पे से अटूट लगाव होता है। वे इस स्ट्रीट फूड को दिन के किसी भी मौसम या समय पर खा सकते हैं। शायद, यहीं कारण है कि जब इंटरनेट पर ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं तो लोग (Viral Video) इसे देखना पसंद करते हैं। ठीक उसी तरह जैसे इस समय अहमदाबाद के एक स्ट्रीट फूड का एक यह वीडियो छाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Post Office Charges : 1 जनवरी से इस बैंक में कैश विद्ड्रॉल और डिपॉजिट के चार्ज में होगा बदलाव, जानें नए रेट

Viral पोस्ट पर एक नजर:

पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो (Viral Video) पर लोगों के तरह-तरह के सवाल और कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, "क्या तुम ठीक हो?" जिस पर पटेल ने जवाब दिया, "हां मैं ठीक हूं...यह डरावना लग रहा है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था।" तो कई यूजर्स ने इस जगह का सही पता भी पूछा। कई लोग इसे खुद भी ट्राई करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए लोग वायरल वीडियो पर कमेंट कर उस स्ट्रीट वेंडर का सही पता पूछ रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें : ITR Filing Last Date 2020-21: ITR फाइल करने में देरी पड़ सकता है भारी! इनकम टैक्स विभाग ने जारी किया नोटिस

इसे भी पढ़ें : CBSE Term 1 Exam: 10वीं और 12वीं टर्म-1 की परीक्षा को लेकर CBSE ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, जानें बोर्ड का नया आदेश

इसे भी पढ़ें : Phonepe Health Insurance Plans: PhonePe ने पेश किया स्वास्थ्य बीमा योजना! सिर्फ 999 रुपये में मिलेगा 1 लाख रुपये तक का मुआवजा

Advertisement

Published December 4th, 2021 at 18:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo