Advertisement

Updated November 28th, 2021 at 23:40 IST

Video: बोल्ड डांस करते हुए दिशा पाटनी की बहन का वीडियो वायरल, फैंस हुए कन्फ्यूज

अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ-साथ उनकी बहन खुशबू पाटनी भी बेहद खूबसूरत हैं।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) बॉलीवुड की जानी-मानी हसीनाओं में से एक हैं। वो अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की वजह से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी नई-नई तस्वीरें पल भर में वायरल होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री काफी एक्टिव रहती है, यही वजह है उनकी फैन फालोइंग किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं। 

दिशा के साथ-साथ उनकी बहन खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) भी बेहद खूबसूरत हैं। हालांकि वो लाइमलाइट और कैमरे से अभी तक दूर हैं, लेकिन उनकी अदाएं किसी से छुपी नहीं रही। अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अपनी बहन की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ झलक दिशा ने फैंस के साथ शेयर की है। 

ये भी पढ़ें : ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के सेट पर अभिमन्यु दसानी ने फैंस को ऐसे किया था इंप्रेस, बजी खूब तालियां

अपने इंस्टा स्टोरी पर दिशा पाटनी ने बहन खुशबू पाटनी की डांस (Khushboo Patani Dance) वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में अभिनेत्री की बहन काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स कमाल के दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक कट-आउट गाउन पहन रखा है। हालांकि मास्क पहनने के कारण उनका चेहरा साफ से नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ‘राधे’ फेम ने लिखा, “हैप्पी बर्थ डे मेरी क्रेज़ी बहन.. काश मैं तुम्हारी तरह डांस कर पाती।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

इसके अलावा दिशा पाटनी ने बहन को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की फोटो भी शेयर की है। जिसमें दोनों बहनें साथ नजर आ रही हैं। दोनों ही बेहद क्यूट लग रही हैं। बता दें अभिनेत्री की बहन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हैं। जिसका जिक्र खुद दिशा पाटनी ने खुद कई बार किया है।

ये भी पढ़ें : Omicron वेरिएंट को लेकर चर्चा शुरू, लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए मजेदार Memes

ये भी पढ़ें :  छोटी लड़की ने 'Kusu Kusu' गाने पर किया जबरदस्त डांस, नोरा फतेही के बेली डांस को हू-ब-हू कॉपी करती आई नजर

Advertisement

Published November 28th, 2021 at 23:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo