Advertisement

Updated December 1st, 2021 at 23:43 IST

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश पर लोगों ने ट्विटर पर की बहस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #MumbaiRains

Mumbai Rains: दिसंबर के महीने में गर्मी का सामना करने के बाद, मुंबई में अब शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

Reported by: Priya Gandhi
pc : pti
pc : pti | Image:self
Advertisement

Mumbai Rains: दिसंबर के महीने में गर्मी का सामना करने के बाद, मुंबई में अब शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आ रही है, वैसे ही मुंबई के लोगों ने बेमौसम बारिश के बारे में सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट शेयर करना शुरू कर दिया है। इन दिनों माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #MumbaiRains काफी ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इस ठंडे मौसम का अच्छे से स्वागत कर रहे, जबकि कुछ अचानक मौसम में बदलाव के बारे में ट्विटर पर मीम्स शयेर कर रहे हैं।

नेटिजन्स ने ट्विटर पर मुंबई की बारिश पर दिए रिएक्शन

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर एक यूर्जर ने ट्वीट किया कि, "क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मुंबई 1 दिसंबर से दिल्ली से ज्यादा ठंडा हो रहा है?... यह सब हो रहा है, दोपहर 2:30 बजे से जब तापमान: दिल्ली सफदरजंग में 22.6 डिग्री सेल्सियस और मुंबई सांताक्रूज में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।" वहीं कई अन्य लोगों ने भी मुंबई बारिश पर अपनी कुछ यादें शेयर कीं।

एक ट्विटर यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि, "जब भी हम कहते हैं कि बारिश हो गई है ..." जबकि दूसरे ने एक मजेदार फोटो पोस्ट किया और लिखा, "ले मुंबई रेन .." और इसे कैप्शन देते हुए लिखा कि, "आज मुंबई के लोग कैसा महसूस कर रहे हैं।" 

इस बीच, भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि कल बारिश की तीव्रता में वृद्धि भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : Red Stripe On Medicine: दवा पर लाल रंग की लकीर का क्‍या है मतलब, इस चीज से करती है सावधान

Advertisement

Published December 1st, 2021 at 23:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo