Advertisement

Updated September 22nd, 2021 at 01:01 IST

'बड़े अच्छे लगते हैं-2' एक्टर नकुल मेहता ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा, 'ये सप्ताह काफी उथल-पुथल रहा है'

बड़े अच्छे लगते हैं 2 के एक्टर नकुल मेहता इन दिनों बीमार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

Reported by: Ashwani Rai
Image:@Instagram/nakuulmehta
Image:@Instagram/nakuulmehta | Image:self
Advertisement

बड़े अच्छे लगते हैं 2 ('Bade Achhe Lagte Hain 2') एक्टर नकुल मेहता ( Nakuul Mehta) अपने अभिनय से दर्शकों के बीच बने हुए हैं। हालांकि एक्टर इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। एक्टर छोटे पर्दे पर लंबे अंतराल के बाद फेमस सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में अपनी सह-कलाकार दिशा परमार के साथ केमिस्ट्री को फिर से आगे बढ़ाने के लिए आएंगे। इस दौरान राम कपूर (Ram kapoor) के कैरेक्टर के लिए नेटिजन्स से पॉजिटिव कमेंट्स भी मिल रहा है। कई फैंस ने उन्हें जल्द ठीक होने की कामना की है।

नकुल मेहता (Nakuul Mehta ) ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ''स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछला एक सप्ताह से काफी उथल-पुथल भरा रहा है। हालांकि ऐसा लगता है कि कल और आज के बीच बेहतर महसूस कर रहा हूं बस सभी शुभकामनाओं, कॉल, संदेशों और सबसे महत्वपूर्ण प्रार्थनाओं के लिए आभारी हूं...' उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने काम के बारे में भी बताया जल्द ठीक होने पर फिर से वापस आएंगे। इस पोस्ट पर फैंस का प्यार और आशीर्वाद मिलना जारी है। इसके साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने भी शुभकामनाएं दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

नकुल मेहता को इन हस्तियों ने भेजी शुभकामनाएं

प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने समान रूप से मेहता के कमेंट सेक्शन में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। इस दौरान मराठी एक्टर गजराज राव ने लिखा, 'टेक केयर नकुल', जबकि अनीता हसनंदानी और क्रिसन बैरेटो ने लिखा 'टेक केयर ब्रो'। कई लोगों ने एक्टर को प्यार भेजने के लिए दिल के इमोजीस के साथ पोस्ट को स्पैम किया। इसके साथ ही कई लोगों ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने फेवरेट एक्टर के जल्द ठीक होने के लिए कामना की है।।

nakul mehta

ये भी पढ़ें-मौनी रॉय ने खूबसूरत ड्रेस में Beach पर बिखेरे जलवे, तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल

नकुल के काम की बात करें, तो  वह  बड़े अच्छे लगते हैं 2 की रिलीज के बाद से उन्हें पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। एक्टर दिशा परमार के साथ अभिनीत, दोनों ने लोकप्रिय जोड़ी प्रिया शर्मा और राम कपूर के कैरेक्टर पर एक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  KBC 13: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने की अपने पोते का नाम रखने की गुजारिश, एक्टर रह गए हैरान

 

Advertisement

Published September 22nd, 2021 at 01:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo