Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 09:08 IST

KBC 13: अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ; शेयर करेंगे पुराने कुछ खास लम्हें

कौन बनेगा करोड़पति 13 के 'शानदार शुक्रवार' (Shaandaar Shukravaar) स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी खास मेहमान के रूप में नजर आएंगे।

Reported by: Chandani sahu
IMAGE- Instagram/ sonytvofficial
IMAGE- Instagram/ sonytvofficial | Image:self
Advertisement

कौन बनेगा करोड़पति 13 के 'शानदार शुक्रवार' (Shaandaar Shukravaar) स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ (actor jackie shroff) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) खास मेहमान के रूप में नजर आएंगे। वे हॉटसीट पर होंगे और मेजबान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ केबीसी 13 गेम का लुफ्त उठाएंगे।

अभिनेता उन कारणों के लिए खेलेंगे जिन पर वे विश्वास करते हैं और समर्थन करते हैं। गेम खेलने के साथ, अभिनेता बिग बी (actor big b) के साथ भी जुड़ेंगे और कुछ यादगार घटनाओं को भी शेयर करेंगे जो एपिसोड को और भी खास बनाएगा। ये एपिसोड बेहद ही शानदार होने वाला है। 

 इसे भी पढ़ें : Flipkart लाया 'Flipkart Xtra'; इस फेस्टिव सीजन में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार; जानें कैसे करें अप्लाई

सेट से एक सूत्र ने खुलासा किया, “सुनील शेट्टी के साथ बातचीत के दौरान, अमिताभ बच्चन ने अभिनेता से उनके फिट शरीर के पीछे का रहस्य पूछा। दिन-ब-दिन जवान होते जा रहे 60 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह सप्ताह में 6 दिन जिम जाते हैं। इसने न केवल दर्शकों को बल्कि होस्ट को भी चौंका दिया। फिट रहने और स्वस्थ शरीर के बारे में बात करते हुए, सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ के साथ प्लैंक और लेग राइज जैसे अभ्यास किए, जिसने बच्चन अपने मेहमानों से बहुत प्रभावित हुए। ” 

 इसे भी पढ़ें :  Kota Factory के #JeetuBhaiyaOP देंगे 'मुफ्त का ज्ञान'; नेटीजन्स ने पूछें ऐसे सवाल

सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ दान करेंगे सारे पैसे

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के द्वारा जीतने वाली रकम को वह चैरिटी में दान कर देंगे। जैकी श्रॉफ अपनी जीती हुई रकम को थैलेसेमिक्स इंडिया को दान करेंगे, वहीं सुनील शेट्टी अपने पैसों विप्ला फाउंडेशन में दान करेंगे। 'केबीसी 13' का 'शानदार शुक्रवार' 24 सितंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

 इसे भी पढ़ें :  Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीती इस साल की शो की ट्रॉफी? फैंस दे रहे बधाई

 इसे भी पढ़ें :अर्जुन कपूर ने भाई के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, एक्टर को पहचानना होगा मुश्किल!

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 09:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Jailed Gangster Mukhtar Ansari Passes Away
1 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo