Advertisement

Updated January 29th, 2023 at 20:22 IST

Mandeep Roy: 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले कन्नड़ फिल्म अभिनेता का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Kannada Film Industry के जाने माने अभिनेता मंदीप रॉय का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Reported by: Mohit Jain
pc: AP_Arjun_film/Twitter
pc: AP_Arjun_film/Twitter | Image:self
Advertisement

Mandeep Roy Passes Away: Kannada Film Industry के जाने माने अभिनेता मंदीप रॉय का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ। उन्हें इससे पहले दिसंबर 2022 में भी हार्ट अटैक आया था, जिसको लेकर उनका इलाज चल रहा था।

अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेता की बेटी अक्षता ने बताया कि हेब्बल शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

बैंगलोर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

मंदीप रॉय को इससे पहले दिल का दौरा पड़ने पर बैंगलुरू के शेषाद्रीपुरम स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे थे और डॉक्टर से हार्ट ऑपरेशन को लेकर विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी हॉस्पिटल में ही ली। मंदीप रॉय के निधन पर तमाम फैंस और फिल्म जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

1981 में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम 

मंदीप रॉय मूलरूप से बंगाल के रहने वाले थे। अपने करियर की शुरूआत उन्होंने एक थियेटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। बैंगलोर में आने के बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। वहीं फिल्मों में उन्होंने सन 1981 में 'मीनचिना ऊटा' से कदम रखा था। वे फिल्मों में अधिकतर कॉमिक रोल किया करते थे। उनकी कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आती थी। वे एक खुशमिजाज किस्म के व्यक्ति थे। 

यह भी देखें- Tarak Ratna से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे Junior NTR और Kalyan Ram, जानिए क्या है ताजा हेल्थ अपडेट

फिल्मों के माध्यम से रहेंगे फैंस के दिलों में जिंदा

अपने करियर में दिवंगत अभिनेता ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मालगुडी डेज, पुष्पक विमान, देवारा अटा, नागरहावु, आप्था रक्षक, अमृतधारे और कुरिगलू सार कुरिगलू जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। साल 2021 में आई फिल्म ‘ऑटो रमन्ना’ उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। अपने किरदारों और फिल्मों के माध्यम से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

यह भी देखें- KGF स्टार Yash अब निभाएंगे रावण का रोल? भगवान राम की भूमिका में दिख सकता है ये बॉलीवुड एक्टर

Advertisement

Published January 29th, 2023 at 20:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo