Updated September 23rd, 2021 at 21:14 IST
महिला की तरफ तेजी से बढ़ रहा है था 'विशालकाय' शुतुरमुर्ग, इस तरह किया कंट्रोल
शुतुरमुर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला सिर्फ हकी कहते हुए उसे पास आने से रोक ली। इस वीडियो में शुतुरमुर्ग का क्यूट एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Advertisement
सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी वायरल होने में टाइम नहीं लगता है। आम इंसान भी मिनटों में फेमस हो जाता है।इतना ही नहीं इन दिनों जानवरों या पक्षियों के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शुतुरमुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला के इशारे पर वह प्यार से रुक जाता है।
इस वीडियो को जेलो नाम की यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के पोस्ट होते ही लोग हैरान हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या ऐसा हो सकता है, जब इतना विशाल पक्षी को महिला आसानी से कंट्रोल कर ले। बता दें इस वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ने एक विशालकाय शुतुरमुर्ग को अपने एक इशारे में रोक कर लेती है। इसमें देख सकते हैं कि महिला ने पक्षी को अपने प्यार भरे अंदाज से रोकती है और फिर शुतुरमुर्ग रूक कर पीछे चला जाता है। इस वीडियो पर कई लोग लव रिएक्ट करते हुए शेयर भी कर रहे हैं, जिसपर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। अधिकतर लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।
did she just… use haki?! 😭 pic.twitter.com/odhRD0gV6T
— zello (@wizello__) September 22, 2021
70 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकता शुतुरमुर्ग
रिपोर्ट्स के अनुसार शुतुरमुर्ग की गर्दन और पैर लंबे होते हैं और जरूरत पड़ने पर यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है, जो इस यहां पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है। शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों में से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है। आमतौर पर शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है। शुतुरमुर्ग का वजन आमतौर पर 80 से 150 किलोग्राम तक होता है।
हाल ही में शेयर का वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में शेर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो शेर बड़ी मस्ती में एक पानी के गड्ढे के किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शेर के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। इस वीडियो को ट्विटर पर @hopkinsBRFC21 नामक यूजर ने पोस्ट किया है।
What do you mean I fell? I was just going for a swim 😅😂❤️ pic.twitter.com/8ulKR5xtP9
— ❤️ A page to make you smile ❤️ (@hopkinsBRFC21) September 19, 2021
ये भी पढ़ें-बर्थडे केक पर लगी मोमबत्ती बुझा रही थी एक्ट्रेस, अचानक बालों में लग गई आग, VIDEO वायरल
ये भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन को देखकर रोने लगा दूल्हा, देखिए वायरल हो रहा भावुक कर देने वाला Video
Advertisement
Published September 23rd, 2021 at 21:12 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।