Advertisement

Updated June 15th, 2021 at 13:31 IST

स्टेज पर गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे पर फेंकी मिठाई, VIDEO देख लोग बोले- 'शांत हो जाओ भाभी'

भारत में शादी बड़े ही धूमधाम से होती है। इस खुशी के मौके पर भी कुछ न कुछ ऐसा वाकया जरूर हो जाता है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

भारत में शादी बड़े ही धूमधाम से होती है। इस खुशी के मौके पर भी कुछ न कुछ ऐसा वाकया जरूर हो जाता है। जिसे देखने के बाद हंसी आ जाती है। खासकर ये वाकया तब घटता है जब लोग डीजे पर डांस कर रहे होते हैं या फिर वरमाला स्टेज पर जब दूल्हा और दुल्हन मौजूद होते हैं, क्योंकि इस दौरान हर किसी की निगाह दूल्हे और दुल्हन पर टिकी होती है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों वरमाला स्टेज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि स्टेज पर नर्वस दिखाई देने वाली दुल्हन इस वीडियो में नर्वस नहीं है, बल्कि वो काफी गुस्से में हैं। लेकिन दुल्हन का गुस्सा देखने के बाद हर कोई हंस रहा है। 

वायरल वीडियो में स्टेज पर दुल्हन ने कुछ ऐसा काम किया है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे बोलेंगे कि शादी के दूल्हे के साथ ऐसा कौन करते हैं। दरअसल, स्टेज पर दूल्हे को दुल्हन ने अपना गुस्सा दिखा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला स्टेज पर दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाना चाहती है। इस दौरान दुल्हन मिठाई लेकर दूल्हे के आगे अपना हाथ बढ़ाती है, लेकिन दूल्हा मिठाई खाने में थोड़ा हिचक रहा था। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद दुल्हन को गुस्सा लग गई। फिर क्या था दुल्हन मिठाई उठाकर फेंक दी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो इस वीडियो को देखकर यूजर्स खूब हंस रहे हैं। इसके साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि हर कोई दुल्हन की इस हरकत को देखकर हैरान है। 

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए युवक ने किया सवाल; दिल्ली मेट्रो और Amazon ने दिया मजेदार जवाब

इस वीडियो पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि शांत हो जाओ भाभी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एटिट्यूड। वहीं एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में लड़की सरकारी नौकरी वाली है। एक ने कहा है कि लग रहा है दहेज कुछ ज्यादा ही दिया है।

इसे भी पढ़ें: कुत्ते ने बीमार मालिक को ले जा रही एम्बुलेंस का किया पीछा; वफादारी का VIDEO देख भावुक हुए लोग 

Advertisement

Published June 15th, 2021 at 13:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo