Advertisement

Updated June 23rd, 2021 at 12:11 IST

शख्स ने ऑर्डर किया खिलौना तो पैकेट में मिला Parle-G बिस्किट, बोला- 'अब चाय बनानी पड़ेगी'

कोरोना महामारी के दौरान देश में लोग ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ तेजी से बढ़े हैं।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

कोरोना महामारी के दौरान देश में लोग ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ तेजी से बढ़े हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शॉपिंग के कई फायदे और नुकसान भी देखने को मिले हैं। वहीं कई बार ये भी देखने को मिले हैं कि किसी ऑर्डर कुछ किया है और उसे मिला कुछ है। इस बीच ऐसा कुछ ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर आया है। जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि ऑनलाइन शॉपिंग में ये भी हो सकता है। 

दरअसल दिल्ली के निवासी विक्रम बुरागोहेन ने अपने फेसबुक पर एक अजीब घटना शेयर की, जिसने अन्य यूजर्स को चकित कर दिया। बुरागोहेन ने दावा किया कि उसने एक ई-कॉमर्स साइट से जो ऑर्डर किया था, उसे वो नहीं मिला। उसके बदले उसे दूसरी चीज दे दी गई। 

उसने फेसबुक पर अपने दोस्तों को बताया कि उसने एक प्रमुख ईकामर्स साइट से रिमोट कंट्रोल कार ऑर्डर किया था, लेकिन उसे पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट मिला। 

अपनी किस्मत पर हंसते हुए, बुरागोहेन ने अपने पार्सल की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'जब आप अमेज़न इंडिया से जो ऑर्डर किया था उसकी जगह पर पारले-जी बिस्किट मिल जाए। अब चाय बनानी पड़ेगी।'

बुरागोहेन ने अपने भाग्य पर शोक करने के बजाय फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ मजा किया और उन्हें बताया कि पैसे पहले से ही वापस होने की प्रक्रिया में है और बोनस में उन्हें चाय के साथ शाम का नाश्ता मिला। 

इसे भी पढ़ें: हाथी ने सूंड से नल चलाकर खूब पिया पानी, VIDEO देख लोग बोले- 'पशुओं का आइंस्टीन'

एक फेसबुक उपयोगकर्ता ने यह भी कहा कि कम से कम यह एक बिस्किट है और ईंट नहीं है। एक अन्य ने लिखा है कि सोचा होगा कि बच्चा है बिस्किट से काम चला लेगा।

इसे भी पढ़ें: स्टेज पर गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे पर फेंकी मिठाई, VIDEO देख लोग बोले- 'शांत हो जाओ भाभी'

बता दें कि हाल ही में ई- कामर्स वेबसाइट पर एक शख्स ने मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। जब शख्स को उसका ऑर्डर मिला तो उसने पैकेट खोला जिसमें ईंट और पत्थर निकले।
 

Advertisement

Published June 23rd, 2021 at 11:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo