Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 22:36 IST

कई महीनों तक दो बच्चों के शव को लेकर कार में घूमती रही महिला, अब शव हुआ बरामद

यूएस में एक महिला दो बच्चों के शव को कार टैंकर में रखने के जुर्म में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Reported by: Nisha Bharti
PTI
PTI | Image:self
Advertisement

अमेरिका में महिला द्वारा एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। फिलहाल महिला को उसके अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जाता है कि महिला का  दिल आसानी से पसीज जाने वाला होता है, लेकिन इस यूएस की महिला ने ऐसा कारनामा किया है, जो इंसानियत को भी कलंकित कर देने वाला है। 

यूएस में एक महिला ने करीब 1 महीने तक अपनी भतीजी और भतीजे के शव को अपने कार के टैंकर में लेकर घूमती रही है। जानकारी के मुताबिक महिला  शहर की पुलिस के खौफ से भी नहीं डरी और इस तरह वो अपने भाई के बच्चों के शव को लेकर कार सफर करती रही। 

बाल्टीमोर सन के रिपोर्ट के अनुसार 33 वर्षीय महिला ने अपने 7 साल की भतीजी के शव को पिछले साल मई के महीने में एक सूटकेस में बंद कर रखा था। वहीं उसने अपने 5 साल के बच्चे अपने भांजे के शव को एक प्लास्टिक बैग में बांधकर रखा था। 

महिला की इस हिम्मत को देखकर लोगो के होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि महिला इतने दिनों तक अपने भांजे और भांजी के शव को साथ लेकर कार में घूम रही थी। और आम दिनों की तरह ही वो अपने कार से ड्राइव कर रही थी। महिला ने किसी को सुगबुगाहट भी नहीं होने दी कि उसके कार में उसने दो बच्चों के शवों को छुपा रखा है। 

ये भी पढ़ें : आठ महीने से ऑनलाइन डेटिंग कर रहा था शख्स, जब सामने आई गर्लफ्रेंड की सच्चाई तो उड़े होश

महिला का नाम निकोल मिशेल जॉनसन बताया जा रहा है, जो कि बाल्टीमोर की रहने वाली है। 2019 से वो इन दोनो बच्चों के साथ रह रही थी। 

एक ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला की करतूत सामने आई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दो बच्चों के मौत की वजह और बाल -शोषण जैसे कई धाराओं के तहत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।   

जिला अदालत में एक संक्षिप्त जमानत सुनवाई के बाद जॉनसन को टोसन में बाल्टीमोर काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : VIRAL: बर्थडे केक से महिला ने लगभग खो दी थी अपनी आंखों की रोशनी, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें : विदेश तक पहुंचा 'बचपन का प्यार' गाना; अमेरिकी डांसर रिकी पॉन्ड ने किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 22:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo