Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 16:05 IST

क्या पक्षी ने गाया स्वामी नारायण का भजन? पूर्व IPS ऑफिसर किरण बेदी ने शेयर किया अनोखा VIDEO

पूर्व IPS ऑफिसर और पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने एक ऐसे अनोखे पक्षी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्वामी नारायण का भजन गाता दिख रहा है। 

Reported by: Sakshi Bansal
PC- @thekiranbedi/twitter
PC- @thekiranbedi/twitter | Image:self
Advertisement

पूर्व IPS ऑफिसर और पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन लोगों के लिए मोटिवेशनल वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसे अनोखे पक्षी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कथित तौर पर स्वामी नारायण का भजन गाता दिख रहा है। 

पूर्व IPS ऑफिसर किरण बेदी ने शेयर किया अनोखे पक्षी का वीडियो

बेदी ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें पक्षी स्वामी नारायण का नाम लेते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है। किरण बेदी ने इसे शेयर करते हुए अपने कैप्शन में दावा किया है कि “मैं साझा कर रही हूं। मैसूर के श्री सच्चिदानंद स्वामी मंदिर में एक पुजारी ने इस पक्षी को स्वामी नारायण का भजन सिखाया है। और अब यह पक्षी कीर्तन के दौरान इस भजन को बड़े चाव से गाता है।”

उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस अजूबे को देखकर प्रभावित हो गए हैं तो कई लोगों का मानना है कि ये एक एडिटिड वीडियो है। एक यूजर ने लिखा- ‘यह तोता, तोता समुदाय में लता मंगेशकर है’, वही अन्य ने लिखा कि ‘ये कितना मधुर गा रहा है’। हालांकि, बहुत से लोगों ने इस वीडियो को ‘फेक’ बताया है और कमेंट करते हुए लिखा है- ‘ये सच नहीं लगता है’।

ये भी पढ़ेंः टीवी पर जिमनास्ट को मूवमेंट करती देख बिल्ली ने किया हैरान करने वाला कारनामा, VIRAL हुआ वीडियो

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 16:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo