Advertisement

Updated June 5th, 2022 at 13:00 IST

World Environment Day: Ajay Devgn और Bhumi Pednekar समेत इन सितारों ने प्रकृति के संरक्षण पर दिया संदेश, शेयर किया पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर अजय देवगन, भूमि पेडनेकर, माधुरी दीक्षित और अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

Reported by: Ashwani Rai
IMAGE: PTI/SHUTTERSTOCK/INSTAGRAM@BHUMIPEDNEKAR
IMAGE: PTI/SHUTTERSTOCK/INSTAGRAM@BHUMIPEDNEKAR | Image:self
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) 5 जून को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर में प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। ऐसे में अजय देवगन, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर और माधुरी दीक्षित समेत कई सितारों ने पोस्ट शेयर कर लोगों को पर्यावण को बचाए रखने का संदेश दिया है। बता दें पिछले कुछ समय में, प्रकृति और हमारे आस-पास के पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रयासों को बढ़ाने की मांग करते हुए कई बार स्पष्ट आह्वान किए गए थे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर किसी ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

अजय देवगन ने फैंस से 'अपने ग्रह से प्यार' करने का आग्रह किया

अजय देवगन ने 5 जून को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत प्राकृतिक बैकग्राउंड में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास नोट भी लिखा, जिसमें एक्टर ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से ग्रह से उतना ही प्यार करने का आग्रह किया, जितना वे खुद से करते हैं। अजय देवगन ने लिखा "अपने ग्रह से उतना ही प्यार करें जितना आप खुद से करते हैं ... आप सिर्फ एक हैं और सिर्फ एक पृथ्वी है WorldEnvironmentDay "।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

भूमि पेडनेकर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फैंस को दी शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर को चिह्नित करते हुए, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बर्फ से ढके पहाड़ों की एक तस्वीर दिखाया है। इस तस्वीर को अपरलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'क्लाइमेट वॉरियर' हैशटैग के साथ खास दिन पर फैंस को शुभकामनाएं दीं।

Bhumi Pednekar

विश्व पर्यावरण दिवस पर माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी बैंडबाजे में शामिल हुईं और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें  विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आइए प्रकृति मां का सम्मान करने और सभी जीवों की भलाई के लिए पर्यावरण की देखभाल करने का संकल्प लें।"

 Madhuri Dixit

ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने पति आनंद आहूजा के साथ 'babymoon' को किया एंजॉय, देखें रोमांटिक वीडियो

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया मिर्जा का खास टॉक शो

बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर 'डाउन टू अर्थ विद डी' नामक एक विशेष खंड की शुरुआत की, जहां हस्तियां आएंगी और पूर्व ब्यूटी क्वीन के साथ बातचीत करेंगी और प्रकृति संरक्षण के विषयों पर बात करेंगी।

ये भी पढ़ें- ‘Samrat Prithviraj’ Box Office Collection: Akshay Kumar की फिल्म को मिला शानदार रिस्पांस, जानें दूसरे दिन की कमाई

 

Advertisement

Published June 5th, 2022 at 12:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo