Advertisement

Updated May 18th, 2021 at 14:19 IST

तौकते चक्रवात: फातिमा सना शेख के घर में घुसा पानी, तस्वीरें शेयर कर लोगों से की सुरक्षित रहने की अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास से बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चक्रवात की वजह से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने घर की भी झलकियां शेयर किया है। इसके साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

एक्ट्रेस फातिमा सना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जमकर बारिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में लिखा कि  "मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि हर कोई सुरक्षित है और यह चक्रवात तौकते गंभीर नुकसान नहीं पहुंचाएगा। सुरक्षित रहें दोस्तों"।

फातिमा सना शेख के नवीनतम वीडियो में, अभिनेता ने अपने बाढ़ वाले घर की झलकियां साझा कीं। वीडियो में खिड़की से घर के अंदर पानी आता देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'लग गई घर की।'

बता दें कि अरब सागर से उठा तौकते चक्रवात की वजह से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। इस दौरान राज्य में तेज हवाएं भी चली। जिसकी वजह से तटीय इलाकों में काफी नुकसान भी हुआ है। तौकते चक्रवात अब गुजरात में पहुंच गया। 

फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं, वो अपने फॉलोवर और फैन के बीच अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बारे में जानकारी देती रहती हैं। दंगल एक्ट्रेस कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद भी कर रही हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। बता दें कि सना शेख कोरोना संक्रमितों की मदद फाइंड ए बेड और आईआईएमयूएन पहल के तहत करती हैं। इसके साथ ही वो कोरोना काल में अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आने के लिए कह रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: रवीना टंडन के आवासीय परिसर में चक्रवात तौकते से हुआ नुकसान, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

इसे भी पढ़ें: 'तौकते' का कहर, 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरात में दी दस्तक, महाराष्ट्र में तूफान की चपेट में आकर 6 की मौत

Advertisement

Published May 18th, 2021 at 14:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo