Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 15:54 IST

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने शेयर किया 'Fear 1.0' का फर्स्ट लुक; थ्रिलर शो के साथ करेंगी लोगों का मनोरंजन

'तारे जमीन पर' एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा अपनी अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर 'फियर 1.0' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगला कदम रखेंगी।

Reported by: Yashika Anand
Tisca Chopra Shares First Look From Her Upcoming Supernatural-thriller 'Fear 1.0'
Tisca Chopra Shares First Look From Her Upcoming Supernatural-thriller 'Fear 1.0' | Image:self
Advertisement

'तारे जमीन पर' एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा अपनी अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर 'Fear 1.0' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगला कदम रखेंगी। टिस्का को  शॉर्ट फिल्म 'चटनी' और 'गुड न्यूज' जैसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म में शानदार अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। वो आगामी थ्रिलर में एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। इस नए अवतार का पहला लुक उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

'फियर 1.0' से टिस्का चोपड़ा का फर्स्ट लुक

47 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शूट से 'बिहाइंड द सीन' की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में, टिस्का एक खिड़की के पीछे छिपती हुई और चुपके से शटर से झांकती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्टर की आंखों में डर और रोमांच साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने शो से अपनी एक झलक साझा करते हुए लिखा- "क्या अवनी इस नींद वाले शहर में क्रांति लाएगी या अतीत को खोदने से खतरनाक परिणाम सामने आएंगे? अपने डर का सामना करें, जल्द ही डिज्नी+हॉटस्टार पर"। 

इससे पहले, टिस्का ने बताया था कि उनका थ्रिलर शो 'फियर 1.0' डिज्नी + होस्टार पर रिलीज किया जाएगा। शो में एक्ट्रेस अवनी की भूमिका निभाएगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा- "लैंड ऑफ डेड नाम का ये शहर। जिसपे पड़ा एक श्राप का कहर। ये सुपरनैचुरल थ्रिलर काफी सुपर होगा।" फिलहाल एक्ट्रेस मुंबई में शो की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टिस्का चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री में हिट फिल्मों के साथ एक शानदार रिकॉर्ड रहा है, जिसमें 'दिल तो बच्चा है जी', 'ओएमजी: ओह माय गॉड', 'हाईवे', 'घायल वन्स अगेन' और '3 देव' शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार एमएक्स प्लेयर ओरिजिनल 'रामयुग' में देखा गया था। 

इसे भी पढ़ें: जुग जुग जीयो': वरुण धवन और मनीष पॉल ने कुछ इस अंदाज में शुरू किया स्क्रिप्ट सेशन

इसे भी पढ़ें: राहुल वैद्य-दिशा परमार ने एली गोनी-जैस्मीन भसीन के साथ किया लंच, वीडियो में दिखें इस बात पर मुस्कुराते हुए

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा किया पोस्ट जिससे फैंस की नहीं रूक पा रही हंसी, जानें क्या है माजरा

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 15:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo