Advertisement

Updated June 12th, 2021 at 16:46 IST

The Family Man 2: क्या मनोज बाजपेयी जानते हैं ‘लोनावला में क्या हुआ था’?, एक्टर ने दिया जवाब

मनोज बाजपेयी उर्फ श्रीकांत ने ‘द फैमिली मैन 2' में एक खतरनाक संगठन को पकड़ने के लिए एक बड़े मिशन का नेतृत्व किया और अपने देश को बचा लिया।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) उर्फ श्रीकांत ने ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) में एक खतरनाक संगठन को पकड़ने के लिए एक बड़े मिशन का नेतृत्व किया और अपने देश को बचा लिया। फैंस को सीरीज का दूसरा सीजन काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, सीरीज में एक ये ही लड़ाई नहीं थी जिसका श्रीकांत को सामना करना पड़ा। ‘फैमिली मैन’ अपनी फैमिली यानी पत्नी सुची के साथ अपने विवाहित जीवन को लेकर भी परेशान था। इस बीच, फैंस ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक सवाल करना शुरू कर दिया है- 'लोनावला में क्या हुआ था?' सुची और अरविंद के बीच। अब मनोज ने इस वायरल सवाल पर रिएक्ट किया है और कहा है कि श्रीकांत को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या हुआ था। 

'लोनावला में क्या हुआ था?' मनोज बाजपेयी ने दिया जवाब

दूसरे सीजन में दिखाया जाता है कि श्रीकांत और सुची अपनी शादी से खुश नहीं हैं और यहां तक कि अपने रिश्ते को बचाने के लिए काउंसलिंग में भी जाते हैं। शरद केलकर द्वारा निभाए गए सुची के सहयोगी अरविंद के साथ उनकी वर्क ट्रिप (जिसके बारे में पहले सीजन में दिखाया गया था), एक बार फिर श्रीकांत और सुची के बीच दरार पैदा कर देती है और दूसरे सीज़न में चर्चा का विषय बन जाती है। सुची श्रीकांत को इसके बारे में कुछ न कुछ बताती भी है, लेकिन दर्शक फिर से इससे अनजान रह जाते हैं।

पीपिंग मून के साथ एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने रहस्य पर बोलते हुए कहा कि ‘श्रीकांत को इस बात की कोई भी जानकारी नहीं थी कि क्या हो रहा था’। उन्होंने कहा कि ‘उनके किरदार ने केवल इतना समझा कि उनकी पत्नी शादी में नाखुश थी, और वह उनकी बात को समझने और परिवार को एक साथ रखने की कोशिश कर रहे थे’। सत्या स्टार ने साझा किया कि ‘जब सुची इसके बारे में बात करना शुरू करती है, तो श्रीकांत डर जाता है और वह हमेशा की तरह घबरा जाता है’।

मनोज ने आगे लिखा कि ‘निर्देशकों और लेखकों ने सुचि की तरफ से सोचने का फैसला किया था और सस्पेंस से पर्दा उठाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं’। उन्होंने कहा कि वह खुद जानना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था’।

बता दें कि इससे पहले, निर्माताओं और निर्देशकों राज और डीके ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था कि ‘वे इसे दर्शकों के साथ तभी साझा करना चाहेंगे जब श्रीकांत को पता चल जाएगा, वर्ना ये उनके साथ नाइंसाफी होगी’।

इससे पहले 'लोनावला मिस्ट्री' पर कई सारे मीम्स भी शेयर किए गए थे। कुछ लोगों ने चुटकी ली थी कि चेल्लम सर ही बता पाएंगे कि लोनावला में सुचि और अरविंद के बीच क्या हुआ था। बता दें कि चेल्लम सर खुद कुछ दिनों से ट्रेंड कर रहे हैं और लोगों का मानना है कि ‘वह गूगल से भी बड़े हैं’।

इस बीच, ‘द फैमिली मैन 2’ 4 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई थी और इसमें सामंथा अक्किनेनी, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें: सोनू सूद की एक और नेक पहल, मुफ्त में कराएंगे भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी

Advertisement

Published June 12th, 2021 at 16:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Azam Khan
44 मिनट पहलेे
IPL Match between Delhi Capitals vs Rajasthan Royals
47 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo