Advertisement

Updated May 6th, 2022 at 21:18 IST

'Thar' Twitter Review: फैंस को पसंद आई अनिल कपूर-हर्ष वर्धन की फिल्म, मिली भरपूर तारीफ

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म ‘थार’ (Thar ) 6 मई 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। फिल्म को ट्विटर रिव्यू में पसंद किया जा रहा है।

Reported by: Ashwani Rai
IMAGE: INSTAGRAM/ @ANILKAPOOR
IMAGE: INSTAGRAM/ @ANILKAPOOR | Image:self
Advertisement

बॉलीवुड एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor)  और हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) स्टारर फिल्म ‘थार’ (Thar ) 6 मई 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। राज सिंह चौधरी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म राजस्थान के एक के गांव के माध्यम से एक एंटीक डीलर सिद्धार्थ की यात्रा पर आधारित है। 

इस फिल्म में जितेंद्र जोशी, अक्षय ओबेरॉय, सतीश कौशिक और मुक्ति मोहन के साथ मुख्य भूमिका में फातिमा सना शेख भी नजर आईं। इसे देख नेटिजन्स ने ‘थार’ के लिए अपनी समीक्षा ट्विटर पर शेयर की है, जिसे पोस्ट करते हुए  इसे 'जॉय राइड' कहा और इसकी स्टोरी, निर्देशन और संगीत के लिए इसकी खूब सराहना की। 

थार ट्विटर रिव्यू

दर्शकों ने अनिल कपूर को फिल्म में सॉलिड बताते हुए उन पर प्यार बरसाना बंद नहीं किया। इस दौरान फिल्म को 'शानदार' कहते हुए यूजर ने लिखा, "मुझे फिल्म में अनिल कपूर सर की उपस्थिति पसंद आई और फिल्म में हर्ष कपूर भी पसंद आया, लेकिन ज्यादातर मुझे अनिल कपूर सर बहुत पसंद हैं, इसलिए जिन लोगों ने यह फिल्म नहीं देखी है, वे जाकर इसे वास्तव में देखें। ।"

थार पर अपना फैसला देते हुए एक ने यूजर ने लिखा " फिल्म उस आदमी के साथ खत्म होती है जो AnilKapoor Thar के योग्य है ... विपरीत पात्रों के साथ एक भयानक फिल्म।"

एक अन्य ट्विटर यूजर ने फिल्म को 'बेहद आकर्षक' बताते हुए कहा कि क्लाइमेक्स इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है।

 

‘थार’ (Thar ) के रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने मुंबई में इंडस्ट्री के खास लोगों और दोस्तों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस कार्यक्रम में संजना सांघी, अलाया एफ, सैयामी खेर, अभिमन्यु दसानी, शोनाली बोस, अनुपम खेर और अन्य जैसे उल्लेखनीय कलाकार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana ने अपनी फिल्मों के Scripts को लेकर किया खुलासा, कहा-'भारत को एकजुट करने की कोशिश'

अनुपम खेर ने की अनिल कपूर की थार की समीक्षा

अनुपम खेर ने हाल ही में फिल्म ‘थार’ को देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अनिल कपूर और हर्षवर्धन के साथ की फोटो भी अपलोड की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘’थार देख ली..ये शानदार है। बहुत अलग तरीके से स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म को अच्छे से शॉट किया गया और ये सस्पेंस से भरी हुई है। सभी कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस है। मेरे दोस्त सतीश कौशिक ने अच्छा काम किया। मेरे दूसरे खास दोस्त अनिल कपूर ने शानदार काम करते हुए दिल जीता। लेकिन हर्षवर्धन कपूर फिल्म की जान है। पूरी टीम को बधाई।‘’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

ये भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने 'Jersey' देखने के लिए कॉफी हाउस के स्टाफ को दिया Surprise, जाहिर की खुशी

Advertisement

Published May 6th, 2022 at 21:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo