Advertisement

Updated August 13th, 2020 at 15:56 IST

सुशांत केस: रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया 'आधारहीन'

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य संदिग्ध रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपना विस्तृत जवाब दाखिल कर दिया है..

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य संदिग्ध रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपना विस्तृत जवाब दाखिल कर दिया है। रिया ने अर्जी दायर कर पटना में दर्ज FIR को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को गुरुवार तक लिखित जवाब देने को कहा था। जिसके बाद अभिनेत्री ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। 

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया और पांच अन्य के खिलाफ उनके बेटे से पैसे ऐठने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए FIR दर्ज कराई थी जिसकी प्रामाणिकता पर अभिनेत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने FIR में लिखे आरोपों को 'आधारहीन' बताया है। 

सुशांत को उनके परिवार से दूर करने के आरोपों को खारिज करते हुए, रिया ने सुप्रीम कोर्ट को अपने लिखित जवाब में वो उदाहरण दिया जब अभिनेता की एक बहन उनकी मौत से कुछ दिन पहले ही उनके घर रहने आई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह विपरीत तथ्यों और आधारहीन आरोपों की FIR दर्ज करना, पूरी प्रक्रिया की अवैधता को दर्शाता है। 

मुंबई पुलिस द्वारा जांच किये जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में CBI को मामला स्थानांतरण करना अनिवार्य नहीं है और उन पर अगर कोई इलज़ाम है तो उसकी मुंबई में सक्षम न्यायालय का क्षेत्राधिकार / पर्यवेक्षण के तहत जांच होनी चाहिए। आगे लिखा है कि FIR में उल्लेखित तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर भी कोई संज्ञेय अपराध नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: सुशांत के दोस्त ने रिया को लताड़ते हुए 'डिप्रेशन' की बात को किया खारिज, अभिनेता की डायरी में था इस दोस्त का जिक्र

बिहार सरकार का लिखित जवाब

अपने जवाब में बिहार सरकार ने कहा कि सुशांत मामले की जांच उसके क्षेत्राधिकार में आता है और बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस तो सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मौत कैसे हुई ये जांच कर रही थी और 25 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही ये जांच पूरी हो गई। बिहार सरकार ने कहा है कि अगर मुंबई पुलिस को आगे जांच करनी थी तो उसे FIR दर्ज करनी चाहिए थी इसलिए उनकी जांच अवैध है। 

आगे उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बिहार पुलिस ने तुरंत अपनी जांच शुरू कर दी, ऐसे में उनके क्षेत्राधिकार के ऊपर सवाल उठाना गलत है। चूंकि सुशांत का परिवार पटना में रहता है इसलिए FIR दर्ज करने का क्षेत्राधिकार पटना पुलिस का है। 

बिहार सरकार ने अपने जवाब में ये भी लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार के दबाव के चलते न मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की और न ही बिहार पुलिस को सहयोग किया। आगे लिखा है कि कैसे याचिकाकर्ता रिया ने खुद एक ट्वीट के जरिये मामले में CBI जांच की मांग की थी। और साथ ही उनकी स्थानांतरित करने की मांग अवैध है क्योंकि जिस मामले की जांच चल रही हो, उसे स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। अंत में बिहार सरकार ने मामले में CBI जांच की मांग की। 

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह के केस में CBI जांच हो, हमें सच जानने का अधिकार : एक्ट्रेस कंगना रनौत
 

Advertisement

Published August 13th, 2020 at 15:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
manoj tiwari
38 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo