Advertisement

Updated May 7th, 2021 at 15:03 IST

कोरोना संकट में सनी लियोन ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 10,000 प्रवासी मजदूरों को खिलाएंगी खाना

पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इस महामारी में बॉलीवुड की कई हस्तियां आगे कर लोगों की मदद कर रही हैं।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इस महामारी में बॉलीवुड की कई हस्तियां आगे कर लोगों की मदद कर रही हैं। इन हस्तियों में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का भी नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने कंधे पर प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी जिम्मेदारी उठाई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कोरोना के इस संकट में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) के साथ हाथ मिलाई हैं। बॉलीवडु एक्ट्रेस पेटा  के साथ मिलकर 10 हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाएंगी। पेटा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने सनी को उनके नेक हावभाव के लिए धन्यवाद देते हुए जानकारी शेयर की। अभियान के एक हिस्से के रूप में, अभिनेत्री हजारों की जरूरत में प्रोटीन-पैक शाकाहारी भोजन वितरित करेंगी। 

पेटा ने कहा कि सनी लियोन प्रकाश की किरण हैं! एक्ट्रेस ने पेटा इंडिया के साथ मिलकर दिल्ली में प्रवासी कामगारों को 10,000 प्रोटीन-पैक शाकाहारी भोजन वितरित करेंगी। प्रवासियों को सनी लियोनी की मदद से भोजन में दाल और चावल या 'खिचड़ी' वितरित किया जाएगा। इसके साथ फल भी दिया जाएगा।

बता दें कि एक्ट्रेस को अक्सर जानवरों के खिलाफ क्रूरता के लिए आवाज उठाते देखा जाता है, उसे 2016 में पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर भी चुना गया था। पेटा और सनी उदय फाउंडेशन के माध्यम से भोजन दान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाएंगे फंड, कहा- ‘हम मिलकर इससे जीत जाएंगे’

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की थीं, इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से अपील की थी वो वैक्सीन लगवाएं। जिससे इस महामारी के खिलाफ फ्रंटलाइन के योद्धाओं को लड़ने में मदद मिले। 

बता दें कि सनी लियोन के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा और जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश की स्थिति को लेकर भावुक हुईं राखी सावंत, कहा- 'मुझे कोरोना नहीं हो सकता'

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार अलिया भट्ट समेत बॉलीवडु की कई हस्तियां कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। 

Advertisement

Published May 7th, 2021 at 15:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo