Advertisement

Updated April 13th, 2021 at 15:23 IST

सोनू सूद ने बनाया देश का सबसे मशहूर डोसा, बोले-'जिस एक्टर को डोसा बनाने आता है उसे...'

कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हिंदुस्तान का सबसे मशहूर डोसा बनाए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह एक्टरों को नसीहत भी दे रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू सूद डोसा बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं कि 'डोसे बहुत खाए होंगे, लेकिन आज आप हिंदुस्तान का सबसे मशहूर डोसा खाने वाले हैं। कड़क डोसे की डिमांड आई है। वो बोलते हैं न खुद कमाओ खुद आओ, तो आज मैं खुद के लिए डोसा बना रहा हूं। क्या है कि जिस एक्टर को डोसा बनाना आता है उसे काम भी ज्यादा मिलता है तो प्रोड्यूसर बोलता है कि खुद ही अपना डोसा बनाएगा, खाएगा और प्रोडक्शन का बजट कम करेगा। इसलिए जो एक्टर बनना चाहते हैं वो डोसा बनाना सीख ले।' 

सोनू सूद इस दौरान मजाकिया अदांज में कहते हैं कि पूरे सेट पर डोसा की डिमांड चल रही है। कई बार तो मुझे डोसा बनाने के लिए बुला लेते हैं। बोलते हैं कि बॉस डोसा बनाओगे तो आप ही बनाओगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

इस दौरान वह डोसा बनाने का तरीका भी बता रहे हैं। सोनू सूद ने डोसा बनने से पहले ही प्लेट में नारियल की चटनी और साउथ का पाउडर ले लिए हैं। सोनू सूद के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: तंदूरी रोटी बनाने में माहिर निकले सोनू सूद, शौक पूरा करने के लिए खोल दिया ढाबा

बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद का एक वीडियो और वायरल हुआ था, जिसमें सोनू सूद तंदूरी रोटी सेंकते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि सोनू दा ढाबा। इसके साथ सोनू सूद ने कहा था कि उनसे बेहतर तंदूरी रोटी कोई और नहीं पका सकता है। 

इसे भी पढ़ें: सोनू सूद को CM अमरिंदर ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कोरोना वैक्सीन कैंपेन के लिए 'ब्रांड एम्बेसडर'

Advertisement

Published April 13th, 2021 at 15:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo