Advertisement

Updated February 22nd, 2021 at 14:30 IST

VIDEO: तंदूरी रोटी बनाने में माहिर निकले सोनू सूद, शौक पूरा करने के लिए खोल दिया ढाबा

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक्टिंग के साथ साथ अपना ढाबा भी खोल दिया है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक्टिंग के साथ साथ अपना ढाबा भी खोल दिया है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह तंदूरी रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने खुलासा किया है कि उनसे बेहतर तंदूरी रोटी कोई नहीं बना सकता।

सोनू दा ढाबा 

सोनू सूद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बड़े ही आराम से मुश्किल तंदूरी रोटी बनाते दिख रहे हैं। पहले वो रोटी को बेलते हैं और फिर उसके बाद उसे सिकने के लिए तंदूरी में डाल देते हैं। इसके साथ, वह वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनसे बेहतर तंदूरी रोटी कोई नहीं पका सकता। आगे उन्होंने सभी को अपने ढाबे में आने का निमंत्रण भी दिया है। 

सोनू का ये अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि सोनू को ना केवल उनकी फिल्मों के लिए जाता जाता है बल्कि वह कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मज़दूरों की मदद के लिए भी लोगों के मसीहा बन गए हैं। उन्हें सुरक्षित अपने घरों तक पहुंचाने के बाद, एक्टर ज़रूरतमंदों के स्वास्थ्य और शिक्षा का भी ध्यान रख रहे हैं। 

सोनू सूद का 'इलाज इंडिया' अभियान

सोनू सूद ने एक और अच्छी पहल की शुरुआत की है। उनके इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। इस अभियान का नाम 'इलाज इंडिया' रखा गया है। 

सोनू सूद के चैरिटी फाउंडेशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर की है जिसमें लिखा गया है कि 'सोनू सूद 'इलाज इंडिया' स्वस्थ भारत /समर्थ भारत।'

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि 'हमारे इस मानवीय मिशन की नींव पड़ गई है, अब स्वास्थ्य देखभाल हमारी प्राथमिकता है, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखकर इसे शुरू किया गया है, इसी के साथ, हमने ILAAJ INDIA एक विविध चिकित्सा सहायता मंच की शुरुआत की, जो सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुलभ करने के लिए है।'

ये भी पढ़ेंः सोनू सूद करेंगे अब ब्लड कैंसर के मरीजों को सपोर्ट, वीडियो के जरिए की अपनी पहल की घोषणा

Advertisement

Published February 22nd, 2021 at 14:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo