Advertisement

Updated December 1st, 2021 at 18:07 IST

Shahid Jersey poster out : शाहिद कपूर ने फिल्म से अपना फेवरेट पोस्टर किया रिलीज, पिता के किरदार में आए नजर

Shahid Jersey Poster Release: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' का नया पोस्ट जारी किया गया है।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

Shahid Jersey Poster Out: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर मोस्ट वांटेड फिल्म 'जर्सी' (Jersey) के ट्रेलर को दर्शकों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में अभिनेता एक जुनूनी क्रिकेटर की भूमिका अदा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है। शाहिद कपूर ने नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने इससे जुड़ी एक दिलचस्प बात भी पोस्ट के कैप्शन में मेंशन की है।

 

ये भी पढ़ें :  विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दुबई से शेयर की नई तस्वीरें, उत्साहित फैंस बोले- 'तो बात पक्की'

जर्सी के नए पोस्टर को पोस्ट करते समय उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक पिता होने के नाते यह जर्सी का मेरा पसंदीदा पोस्टर है। पोस्टर में शाहिद कपूर एक बच्चे के शूलेस बांधते हुए दिख रहे हैं। जो की फिल्म में उनकी बेटे की भूमिका में नजर आने वाला है। इसके अलावा ट्रेलर में भी बेटे के साथ उनका खास बॉन्ड नजर आ रहा है।  ये फिल्म तेलुगु सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘जर्सी’ का हिंदी रीमेक है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इससे पहले ही शाहिद इससे पहले तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक ‘कबीर सिंह’ में नजर आ चुके हैं। 

ये भी पढ़ें : Priyanka-Nick Anniversary: शादी के तीन साल बाद उड़ी अलग होने की अफवाहें, प्रियंका-निक की कुछ ऐसी है लव स्टोरी

फिल्म में शाहिद और मृणाल ठाकुर के अलावा पंकज कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रोड्यूसर अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी ने किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने नानी की ‘जर्सी’ का भी निर्देशन किया था। शाहिद कपूर की ये फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें :  फिल्म ‘Liger’ की शूटिंग हुई पूरी, रैपअप पार्टी में Mike Tyson संग नजर आए विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

Advertisement

Published December 1st, 2021 at 18:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo