Advertisement

Updated May 18th, 2023 at 16:15 IST

Satyaprem Ki Katha Teaser OUT: कार्तिक कियारा की म्यूजिकल लव स्टोरी में दिखी खास केमिस्ट्री

Satyaprem Ki Katha का Teaser रिलीज हो गया है। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म के glimpse में जोड़ी रिफ्रेशिंग लग रही है।

Reported by: Kiran Rai
kartik Aryan with Kiyara Advani  Picture Courtesy: IMDb/Makerstwitter
kartik Aryan with Kiyara Advani Picture Courtesy: IMDb/Makerstwitter | Image:self
Advertisement

Satyaprem ki Katha Teaser:  सत्यप्रेम की कथा का टीजर प्रशंसकों के सामने है। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमस्ट्री दिखती है। कश्मीर की वादियां, वेडिंग और कार्तिक की कमेंट्री ने Netizens का दिल जीत लिया है। 

लोगों को बेसब्री से फिल्म के फर्स्ट लुक का इंतजार था और उनके लिए ये एक सुखद आश्चर्य से कम नहीं है, जिसे देख कर एहसास हो रहा है कि ये एक खूबसूरत लव स्टोरी होगी जिसमें म्यूजिकल रोमांस का रिफ्रेशिंग टोन होगा। 

टीजर में दिखा क्या

1 मिनट 5 सेकंड के इस टीजर में स्टार्स का प्यार, उनका दर्द और साथ देखने को मिलता है। समीर विद्वान ने बतौर निर्देशक इस फिल्म से डेब्यू किया है, जिसमें आंखों में समाने वाली वादियां, मेलोडियस का मेल है।

सबसे बड़ी बात इसमें वो जोड़ी है जिसे सिने लवर्स परदे पर रोमांस करते देखना चाहते हैं। कियारा और कार्तिक दोनों अच्छे कलाकार हैं और हर भूमिका को जस्टिफाई करने का माद्दा रखते हैं। दोनों भूलभुलैया 2 में भी दिखे थे और सबने इनके किरदारों को काफी पसंद भी किया था।

कश्मीर में शूटिंग, बीटीएस भी किया था शेयर

फिल्म की शूटिंग कश्मीर सहित कई अलग-अलग लोकेशन पर हुई है। शूटिंग के समय की कई लीक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो चुकी हैं। कियारा आडवाणी ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी भी  फैंस के साथ साझा की थी। पहली फोटो में उन्होंने अपना फिल्मी लुक शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस लहंगा पहने नजर आई थीं।

कुछ और बीटीएस फोटोज भी कियारा ने शेयर की।  शूटिंग पूरी होने का जश्न पूरी टीम ने केक काटकर मनाया। केक पर फिल्म का टाइटल ‘सत्यप्रेम की कथा’ भी लिखा हुआ था। अंतिम फोटो में कियारा और कार्तिक सहित कई क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। 

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में और भी मंझे हुए कलाकार हैं। जिनमें सुप्रिया पाठक, गजराज राव, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, शिखा तल्सानिया प्रमुख हैं। इस फिल्म के लिए  प्रोडक्शन हाउस NGE और नमह पिक्चर्स मिलकर आगे बढ़े हैं। ये वही जोड़ी है जिसने छिछोरे जैसी फिल्म बनाकर कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म 29 जून 2023 को बड़े परदे पर दिखेगी।

पढ़ें-  पूरी हुई Satyaprem Ki Katha की शूटिंग, कियारा ने शेयर की BTS फोटोज, फिल्म में ऐसी दिखेंगी एक्ट्रेस

Advertisement

Published May 18th, 2023 at 16:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo