Advertisement

Updated July 9th, 2021 at 19:32 IST

सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर रवि दुबे के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, साथ में लिखा खूबसूरत नोट

सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी शो, उदारियाँ के निर्माता हैं, जिसने हाल ही में अपना 100 वां एपिसोड पूरा किया है

Reported by: Priya Gandhi
pc : insta/sargun
pc : insta/sargun | Image:self
Advertisement

एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) और एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल हैं। दोनों की जोड़ी और बॉन्डिंग मेजर रिलेशनशिप गोल्स देती हैं। फैंस हमेशा दोनों के इस बेशुमार प्यार के पीछे की वजह जानने के लिए हर समय बेताब रहते हैं। सीरियल जमाई राजा के रवि दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी सरगुन मेहता भी टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार हैं। वे भी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। 

अक्सर वे अपने पति रवि के साथ भी कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। दोनों की जोड़ी को रील और रियल लाइफ दोनों में ही खूब पसंद भी किया जाता है। रवि और सरगुन की पहली मुलाकात शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। दोनों पहले दोस्त बने थे और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस बीच, दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट भी एक साथ नजर आए थे। यहां पर रवि ने सरगुन को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका जवाब सरगुन ने ‘हां’ में दिया था और फिर दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी कर ली। वहीं, अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

वही सरगुन ने हाल ही में एक पोस्ट डाला था जिसमें उन्होंने कहा, "मैं पूरी रात यही सोचती रही कि हमें यहां क्या मिला। करोल बाग में "ओमी और नीतू" होने से लेकर उदारियां बनाने तक। मुझे नहीं पता कि हमारी किस्मत थी या नहीं, लेकिन मैं निश्चित रूप से जानती हूं कि हमारी कड़ी मेहनत और अनुशासन की ही यह सफलता है। हमने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और हमें याद दिलाया कि हम बड़ी चीजों के लिए बने हैं। रवि के साथ पिछले 11 वर्षों से हर दिन, मुझे लगता है कि यात्रा अभी शुरू ही हुई है"।

एक्टिंग इंडस्ट्री में अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “टेलीविजन में दूसरी लीड होने से लेकर लीड तक, पंजाबी फिल्में और वेब शो करने तक, पंजाबी फिल्मों और अब हिंदी टेलीविजन के निर्माण तक का सफर किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है और वह भी अब तक की सबसे बेहतरीन सवारी।”

गौरतलब है कि सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी शो उदारियां के निर्माता हैं, जिसने हाल ही में अपना 100 वां एपिसोड पूरा किया है।

इसे भी पढ़े : Apple मैकबुक एयर नए M2 चिपसेट के साथ 2022 में होगा लॉन्च, जाने क्या होंगे फीचर्स

Advertisement

Published July 9th, 2021 at 19:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo