Advertisement

Updated November 29th, 2021 at 18:58 IST

'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani': आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो, जानें फिल्म की रिलीज डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में इन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।

Reported by: Ashwani Rai
IMAGE: Twitter/RanveerOfficial/RanveerSingh
IMAGE: Twitter/RanveerOfficial/RanveerSingh | Image:self
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी नई फिल्म  'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लेकर चर्चा में हैं। बता दें ये जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएगी। दोनों की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के मेकर्स इन दिनों दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों स्टार अपनी रोमांटिक फिल्म की शूटिंग में काफी बीजी चल रहे हैं। इस बीच दिल्ली से शूटिंग सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस बीच निर्माताओं ने एक वीडियो शेयर किया है साथ ही घोषणा की है कि फिल्म 10 फरवरी, 2023 को थिएटर में रिलीज होगी। इसमें शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। एक्टर ने सोमवार को पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। इसमें  फिल्म के कुछ सीन के साथ सभी मजेदार पलों को दिखाया गया है। इसमें देख सकते हैं कि कलाकारों ने शूटिंग के 50 दिन पूरे कर लिए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि सभी मेन कैरेक्टर पूरी टीम के साथ शूटिंग सीन पर मस्ती करते हुए प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें आलिया और रणवीर की केमिस्ट्री भी नजर आ रही है। इस दौरान दोनों सेट पर अन्य स्टार कास्ट के साथ घूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह अपने ने ट्विटर पर बीटीएस वीडियो (behind the scenes) शेयर करते हुए लिखा, 'इससे ​​कहते हैं फुल एंटरटेनमेंट का धमाका! हम आपके पास परिवार के संस्कार के साथ अपने दिलों में प्यार लेकर आ रहे हैं। #RockyAurRaniKiPremKahani 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज! #आरआरकेपीके।"

 

आलिया भट्ट ने भी शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए  कैप्शन में  लिखा, "म्यूजिक, डांस और कलाकारों की टुकड़ी,और सिर्फ आपके लिए ढेर सारा प्यार! #RockyAurRaniKiPremKahani 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है! ।" 

 

ये भी पढ़ें- यामी गौतम ने शादी के बाद मनाया अपना पहला जन्मदिन, पति आदित्य धर ने सेलिब्रेशन को बनाया खास

ये भी पढ़ें- सारा अली खान के नए वीडियो में नजर आए विक्की कौशल, फैंस को पसंद आ रही केमिस्ट्री  

Advertisement

Published November 29th, 2021 at 18:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo