Advertisement

Updated December 30th, 2021 at 14:57 IST

प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में निधन; अजनबी, हंगामा जैसी कई फिल्मों को कर चुके हैं प्रोड्यूस

Vijay Galani passes away: बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले प्रोड्यूसर विजय गलानी का निधन हो गया है।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

Vijay Galani passes away: बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले प्रोड्यूसर विजय गलानी का निधन हो गया है। वो ‘वीर’, ‘अजनबी’, ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस चुके हैं। सोशल मीडिया पर निधन की खबर सुनते ही भारी संख्या में फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत लंदन में हुई जहां वह इलाज के लिए गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए यूनाइटेड किंगडम गए थे।

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी अपने दोस्त के अचानक निधन से शोक में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक नोट लिखकर इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'दुखद' बताया है, और अपने प्यारे दोस्त को याद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उनकी आत्मा को शांति मिले.. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।”

उन्होंने फिल्म ‘अजनबी’ में गलानी के साथ काम किया था। वो फिल्म ‘लवशुदा’ में भी साथ काम कर चुके हैं। टीवी जगत के अभिनेता-निर्माता, जेडी मजेठिया ने विजय गलानी को अपना 'प्रिय मित्र, सहयोगी कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  'भारत के पहले सुपर स्टार' को ऑफर हुई थी फिल्म 'Mr. India', इस वजह से ठुकराई थी ये फिल्म

विजय गलानी तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 1992 में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के साथ एक प्रोड्यूसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1998 में उन्होंने ‘अचानक’ फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इसमें मुख्य भूमिका में गोविंदा और मनीषा कोइराला थे।

उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थ्रिलर ‘अजनबी’ थी, जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था और इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, बॉबी देओल और बिपाशा बसु ने अभिनय किया था। वह फिल्म ‘हंगामा’ के प्रोड्यूसर भी थे, जिसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की क्लासिक कॉमेडी के तौर पर जाना जाता है। फिल्म में परेश रावल, आफताब शिवदासानी, अक्षय खन्ना और रिमी सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने बिग-बजट पीरियड एक्शन फिल्म ‘वीर’ में भी प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई। उनके द्वारा निर्मित आखिरी फिल्मों में फिल्म ‘द पावर’ थी। इसमें विद्युत जामवाल और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में थे और फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बेटी हितिका फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने अपने खास पलों को किया शेयर, 'अतीत' और 'संगीत' को लेकर कही ये बात

Advertisement

Published December 30th, 2021 at 14:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo