Advertisement

Updated December 4th, 2018 at 17:30 IST

क्रिश्चियन रिवाज से शादी होने के बाद सामने आई प्रियंका-निक की पहली ऑफिसियल PHOTO...

इस फोटो में निक और प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं.

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जोधपुर में चार दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 दिसबंर को ईसाई रीति रिवाजों से हुई शादी का फोटो शेयर किया है.

इस फोटो में निक और प्रियंका बेहद सुंदर लग रहे हैं. आप भी देखें फोटो...

वो आज दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन दे रहे हैं. प्रियंका और निक जोनस ने अपने शादी में खूब मस्ती की. इस शादी में विदेशी मेहमान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे. वहीं प्रियंका की देवरानी का देसी स्टाइल का स्टाइल इडियन फैंस को कुछ ज्यादा ही पंसद आ गया.

प्रियंका चोपड़ा के देवर जो जोनास की मंगेतर सोफी टर्नर अमेरिकन टीवी इंडस्‍ट्री का जानामाना नाम हैं. दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाने वाला टीवी शो  'गेम ऑफ थ्रॉन्‍स'  में सोफी टर्नर सांस स्टार्क नाम का किरदार निभाती हैं और शो में उनका किरदार नेगेटिव है लेकिन प्रिंयका की शादी में उनका ये देसी अंदाज जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया. 

बता दें, मुंबई में प्रियंका के घर पर हुई पूजा में सोफी लाल और पीले रंग के सूट सलवार में नजर आई तो उनका ये पहनावा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. दूसरी ओर प्रियंका की शादी में सोफी का देसी लुक देख हर कोई हैरान रह गया. यहां उन्होंने प्रियंका की शादी में हुए संगीत में जमकर डांस किया. 

Advertisement

Published December 4th, 2018 at 17:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo