Advertisement

Updated December 1st, 2021 at 17:21 IST

‘Radhe Shyam’ का ‘Aashiqui Aa Gayi’ सॉन्ग आउट, गाने में दिखेगी प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री

Aashiqui Aa Gayi Song Release : पैन इंडिया स्टार प्रभास (Prabhas) की राधे श्याम फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Reported by: Priya Gandhi
PC : TWITTER
PC : TWITTER | Image:self
Advertisement

Aashiqui Aa Gayi Song Release: पैन इंडिया स्टार प्रभास (Prabhas) की 'राधे श्याम' फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का प्रमोशन भी काफी तेजी से चल रहा है। साथ ही अब फिल्म का नया सॉन्ग भी रिलीज किया जा चुका है। राधे श्याम (Radhe Shyam) के इस नए गाने का नाम ‘आशिकी आ गई’ है और यह एक रोमांटिक गाना (romantic song) है। इस गाने का टीजर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गाने में मिथुन और अरिजीत सिंह का कंपोज होगा, जिन्होंने 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) और कबीर सिंह के लिए गया था। वहीं मेकर्स को पूरा भरोसा है कि फैंस को ये गाना जरूर पसंद आएगा। गाने में प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) दोनों ही बेहद रोमांटिक लग रहे हैं।

बता दें कि, फिल्म के इस नए गाने का टीजर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह गाना 1 दिसंबर को रिलीज हुआ है। 'राधे श्याम' की टीम ने हाल ही में 'आशिकी आ गई' गाने का टीजर शेयर किया है। गाने के टीजर में पूजा हेगड़े और प्रभास मैचिंग ब्लू आउटफिट में बीच पर वॉक करते नजर आ रहे हैं।

गाने में ये सीन किसी ड्रीम सीक्वेंस जैसा लग रहा है। वहीं फैंस बड़े पर्दे पर रोमांटिक गाने में पूजा और प्रभास की केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। यह गीत हिंदी संगीत प्रेमियों को विशेष रूप से पसंद किया जाने वाला है। बता दें कि बड़े पर्दे पर पहली बार पूजा हेगड़े और प्रभास 'राधे श्याम' में साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रभास एक हस्तरेखा वाचक ज्योतिषी की भूमिका में नजर आएंगे। प्रभास और पूजा हेगड़े की 'राधे श्याम' 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Amitabh Bachchan को सलवार पहने देख लोग हुए हैरान, बिग बी ने कहा- फैशन की तो...,

Advertisement

Published December 1st, 2021 at 17:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo