Advertisement

Updated August 12th, 2020 at 15:04 IST

संजय राउत के बाद NCP का सुशांत सिंह पर वार; माजिद मेमन बोले - 'वो पहले इतने मशहूर नहीं थे जितने अब हैं'

एनसीपी नेता माजिद मेमन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हो रही जांच और उसकी मीडिया कवरेज पर कटाक्ष किया है। 

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

एनसीपी नेता माजिद मेमन ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हो रही जांच और उसकी मीडिया कवरेज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभिनेता मौत से पहले इतने मशहूर नहीं थे, जितना मरने के बाद हो गए हैं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-"सुशांत अपने जीवनकाल के दौरान उतने मशहूर नहीं थे जितने कि अपनी मौत के बाद हो गए हैं। जितना इन दिनों वह मीडिया में जगह बनाये हुए हैं, वो शायद हमारे पीएम या अमेरिका के राष्ट्रपति से भी कई ज्यादा है।"

आगे उन्होंने मामले की जांच पर हो रही मीडिया कवरेज पर भी निशाना साधा और लिखा-"जब किसी अपराध की जांच चल रही होती है, तो गोपनीयता को बनाए रखना पड़ता है। महत्वपूर्ण सबूत इक्कठा करने की प्रक्रिया में हर विकास को सार्वजनिक करना सच्चाई और न्याय के हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।"

उनके इस ट्वीट पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि एनसीपी महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा है। सुशांत मामले की जांच में महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को अपनी लापरवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट से भी फटकार लग चुकी है। बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन करने और बिहार पुलिस को जांच में सहयोग ना करने के कारण महाराष्ट्र पुलिस लोगों की आलोचना का शिकार हो रही है। ऐसे में उनका ट्वीट आग में घी डालने जैसा काम करता है। 

जब उनके इस ट्वीट पर रिपब्लिक टीवी ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे केवल इतना कह रहे थे कि जितनी पब्लिसिटी सुशांत को अब मिल रही है, वे उनके जीवनकाल में मिली पब्लिसिटी से कई ज्यादा है। 

उन्होंने आगे कहा-"सबूत इक्कठा करने की प्रक्रिया गोपनीय तरीके से की जानी चाहिए। उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: सुशांत केस: बिहार DGP की दो टूक, देश को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं, CBI को मिले जांच का मौका'

उन्होंने कहा कि वे सुशांत का अपमान नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा-"ना मैं और ना आप किसी पुलिस से सवाल पूछ सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि मुंबई पुलिस जांच को कवर अप करने की कोशिश कर रही है।"

थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद ट्विटर के जरिये सफाई देते हुए लिखा-"सुशांत के मेरे ट्वीट पर इतना शोर मच रहा है। क्या इसका मतलब यह है कि सुशांत अपने जीवनकाल के दौरान लोकप्रिय नहीं थे या उन्हें न्याय नहीं मिलना चाहिए? हरगिज नहीं। गलतफहमी से बचा जाना चाहिए। ट्वीट किसी भी तरह से उनका अपमान नहीं करता है।"

 

Advertisement

Published August 12th, 2020 at 15:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo