Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 10:40 IST

Mumtaz Birthday: जाने कैसे शुरू हुआ मुमताज़ का फ़िल्मी सफ़र, राजेश खन्ना के साथ जमीं थी जोड़ी

बॉलीवुड की 60 और 70 के दशक की मशहुर अभिनेत्री मुमताज का आज जन्मदिन हैं। मुमताज अपने उस दौर की काफी मशहुर अभिनेत्री थी। 

Reported by: Priya Gandhi
pc : insta/ mumtaz
pc : insta/ mumtaz | Image:self
Advertisement

बॉलीवुड की 60 और 70 के दशक की मशहुर अभिनेत्री मुमताज का आज जन्मदिन हैं। 31 जुलाई 1947 को मुमताज का जन्म मुंबई में हुआ था। मुमताज अपने उस दौर की काफी मशहुर अभिनेत्री थी। अभिनेत्री का गोरा रंग, बड़ी- बड़ी आंखे और अभिनय की अदा ने उस दौर में भी सभी पर अपना जादू बिखेर रखा था। अपनी अदाओं के साथ जब भी मुमताज बडे़ परदे पर आती तो दर्शक उनके दीवाने हो जाते थे। चलिए आज उनके जीवन के कुछ ऐसे किस्से सुनते है जो उस समय काफी खबरों में आए थें।

बचपन से ही मुमताज का फिल्मों की ओर काफी प्रेम था और यही सपना पूरा करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। 60 के दशक में मुमताज ने कई स्टंट फिल्मों में काम किए। दारासिंह के साथ मुमताज ने लगभग 16 फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में जगह बना ली। इन फिल्मों के हिट होने के बाद मुमताज़ को फिल्म इंडस्ट्री में पहचाने जाने लगा। लेकिन इस फिल्म का सारा श्रेय दारासिंह को दिया गया, मुमताज़ के बड़ी अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसके बाद मुमताज़ ने वर्ष 1965 में फिल्म मेरे सनम बडे पर्दे पर आई। इस फिल्म में मुमताज खलनायिका की भूमिका में नजर आई थी। वहीं इस फिल्म में आशा भोंसले ने संगीत गया था। उनका संगीत ‘ये रेश्मी जुल्फों का अंधेरा’ काफी हिट भी हुआ था। 

वहीं साल 1967 में फिल्म पत्थर के सनम मुमताज की बेहतरीन फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में भी मुमताज़ पर एक आइटम सांग ‘ऎ दुश्मन जान’ फिल्माया गया जो लोगों  के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म मेरे सनम और पत्थर के सनम की सफलता के बावजूद भी मुमताज को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। वहीं मुमताज़ को अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने के लिये फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा था। वर्ष 1967 में ही मुमताज की एक और फिल्म राम और श्याम बड़े पर्दे पर आई थी, जिसमे अभिनेत्री  बतौर मुख्य किरदार के तौर पर उन्होंने अभिनय किया था।  उनकी यह पहली फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्हें अभिनय दिलीप कुमार के साथ काम किया था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से अभिनेत्री ने फिल्म फेयर में एक पुरस्कार से भी नामांकित किया था।

अपनी पहली फिल्म हिट होने के बाद भी मुमताज़ का अपनी पहचान बनाने का सफर जारी रहा और इस पर विराम उनकी दूसरी फिल्म के साथ लगा। बता दें की राज खोसला की क्लासिकल फिल्म 'दो रास्ते' से मुमताज़ का नाम बॉलीवुड में छा गया। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से बनी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ मुमताज बल्कि अभिनेता राजेश खन्ना को भी स्टार के रूप में बॉलीवुड में जगह दी। आज भी इस फिल्म के गीत लोगों को काफी पसंद आते हैं। 

फिल्म दो रास्ते की जबरदस्त कामयाबी से मुमताज बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों में शुमार हो गई। लेकिन अभिनेता शशि कपूर ने फिल्म सच्चा झूठा में मुमताज के साथ काम करने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने फिल्म चोर मचाये शोर में मुमताज के साथ काम किया। इसके बाद वर्ष 1974 में मयूर माधवानी के साथ मुमताज़ ने शादी करली पर और मुमताज ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। अभिनेत्री मुमताज़ की आखरी फिल्म वर्ष 1977 में प्र्दर्शित हुई इस फिल्म का नाम ‘आइना’ था। जो की नहीं चल पाई।

मुमताज़ की जोड़ी फ़िल्मी पर्दे पर राजेश खन्ना के साथ खूब चली थी। दोनों ने एक साथ काफी फिल्मे की है। बता दें कि, राजेश खन्ना और मुमताज ने रोटी, सच्चा झूठा, दुश्मन, अपना देश, आप की कसम और प्रेम कहानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी एक साथ काम किया है। यह जानकर आपको हेरानी होगी की मुमताज ने अपने फ़िल्मी दौर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया है, और इन दोनों हस्तियों की जोड़ी को लोगों ने खुब प्यार दिया है। 

इसे भी पढ़ें : Happy Birthday Kiara Advani : फिल्मों में आने पर रखा कियारा नाम, बॉलीवुड में एंट्री से पहले करती थीं नौकरी
 

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 10:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo