Advertisement

Updated February 21st, 2021 at 15:23 IST

छोटे भाई के आने से खतरे में पड़ी तैमूर अली खान की लाइमलाइट? सोशल मीडिया पर आई Memes की बहार

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने रविवार सुबह अपने बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग तक, सभी इस जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, बधाई संदेश के बीच, सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार भी आ गई है जिसमें कपल की पहली संतान तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को निशाना बनाया जा रहा है।

ये तो सभी जानते हैं कि तैमूर बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड हैं और पैपाराजी उनकी एक फोटो क्लिक करने के लिए पूरे दिन उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं। ऐसे में, तैमूर के छोटे भाई के आने के बाद, नेटिजंस का कहना है कि ‘अब उनकी लाइमलाइट बंट जाएगी’ और ‘हो सकता है कि उनका भाई, उनसे ज्यादा लोगों का चहीता बन जाए’। 

एक यूजर ने लिखा है कि ‘तैमूर की गद्दी का कंपटीटर आ गया है’ तो अन्य ने तैमूर की फोटो को एडिट करके लिखा है 'मेरा करियर बर्बाद हो गया है’। ऐसे बहुत से मजेदार मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि करीना को शनिवार रात को ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया। करीना के पिता रणधीर कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्होंने (करीना ने) सुबह करीब नौ बजे बेटे को जन्म दिया। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा।’’

वही सैफ की बहन सबा खान और करीना कपूर की कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है और कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ेंः करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म, पटौदी परिवार में खुशी का माहौल

Advertisement

Published February 21st, 2021 at 15:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo