Advertisement

Updated August 3rd, 2020 at 00:04 IST

सुशांत केस: जांच के लिए मुंबई पहुंचे IPS विनय तिवारी को BMC ने जबरन किया क्वारंटाइन

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के IPS अफसर विनय तिवारी (SP Vinay Tiwari) को मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के IPS अफसर विनय तिवारी (SP Vinay Tiwari) को मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा है। खबर के मुताबिक उन्हें BMC ने जबरन क्वारंटाइन किया है। बता दें, रविवार सुबह ही तिवारी सुशांत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं।

बता दें, इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस ने आरोप लगाया है कि वो (मुंबई पुलिस) जांच में उनका समर्थन नहीं कर रही है। उन्हें सुशांत केस से जुड़े दस्तावेज मुहैया नहीं कराया जा रहा है।

वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ पिठानी को बिहार पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। पिठानी, जो अब हैदराबाद में हैं, फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं और जांच के लिए तैयार नहीं हैं।

सिद्धार्थ से होगी पूछताछ

सिद्धार्थ पिठानी ने दावा किया था कि उन्होंने सुशांत से एक रात पहले बात की थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों में से थे जिन्होंने सुशांत को 'जगाने' की कोशिश की, जब कमरे के दरवाजे पर उनके फोन का सुशांत ने जवाब नहीं दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए 'चाबी बनाने' वाले की मदद ली थी। जैसे ही दरवाजा खुला उन्होंने सुशांत को 'फांसी' के फंदे से लटकता पाय़ा था।

बता दें, पिठानी से पहले मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी। जिसके बाद पिठानी ने कहा था कि उन्होंने पुलिस को एक ईमेल भेजा था, यह दावा करते हुए कि सुशांत के परिवार ने उसे कथित रूप से उनके (सुशांत) खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपये मामले पर एक बयान देने के लिए कहा था। पिठानी ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी भी लेनदेन की जानकारी नहीं थी।

वही रविवार को बिहार पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता जिन दो सिम कार्ड (SIM card) का उपयोग कर रहे थे, वो उनके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थे। सूत्रों ने कहा कि दो सिम कार्ड में से एक सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो सुशांत के फ्लैट में उनके साथ रहते थे। और दूसरा सिम उनके किसी दोस्त के नाम पर है। जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। बिहार पुलिस सुशांत की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को अब एक्सेस करने की कोशिश कर रही है।
 

Advertisement

Published August 3rd, 2020 at 00:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo