Advertisement

Updated November 20th, 2021 at 22:40 IST

IFFI 2021: हेमा मालिनी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

बॉलीवुड की फेमस और बेहतरीन अदाकारा हेमा मालिनी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया गया है।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की फेमस और बेहतरीन अदाकारा हेमा मालिनी (Hema Malini) को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया गया है। फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। गोवा में  20 नवंबर को शुरू हुई ये फिल्म फेस्टिवल 28 नवंबर को समाप्त होगी। इस समारोह में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के महज 75 से अधिक सेलिब्रेटी शामिल हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  'Brahmastra': रणबीर-आलिया की आगामी फिल्म को लेकर नीतू कपूर ने शेयर किया अपडेट, बढ़ी फैंस की उत्सुकता

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 52वें संस्करण में अभिनेत्री हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2021 के लिए ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पीआईबी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की गई। 

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से सेलेब्स की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। सम्मान ग्रहण करते हुए अभिनेत्री हेमा मालिनी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

ये भी पढ़ें : 'Jug Jugg Jeeyo' से वरुण-कियारा का पहला लुक जारी, फिल्म जून 2022 में होगी रिलीज

‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित एक्ट्रेस ने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु साथियम' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 1968 में ‘सपनों का सौदागर’ फिल्म में लीड अभिनेत्री का रोल प्ले कर हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। 

इसके अलावा गीतकार प्रसून जोशी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ANI से बात करते हुए I & B मंत्री अनुराग ठाकुर ने हेमा मालिनी और प्रसून जोशी के बारे में कहा, ''हेमा मालिनी और प्रसून जोशी के दशकों से फैले भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में योगदान और उनके काम ने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वे भारतीय सिनेमाई प्रतीक हैं जिनकी दुनिया भर में प्रशंसा और सम्मान किया जाता है।''

ये भी पढ़ें : Dhamaka: कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिली जबरदस्त रेटिंग; एक्टर ने पोस्ट कर कहा- 'धमाका-दार' रिस्पॉन्स के लिए शुक्रिया

Advertisement

Published November 20th, 2021 at 22:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
12 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo