Advertisement

Updated July 3rd, 2020 at 13:15 IST

नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, मुंबई में ली आखिरी सांस

जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। सरोज खान का शुक्रवार तड़के 1 बजकर 52 मिनट पर निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ है।

बता दें, इससे पहले कोरियोग्राफर सरोज खान को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका कोविड-19 टेस्ट भी हुआ था जो नेगेटिव आया है।

उनके निधन पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सरोज खान एक प्रतिभाशाली कोरियोग्राफर थीं, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठित काम से सभी को प्रभावित और मनोरंजन किया। फिल्म उद्योग को एक बड़ा नुकसान है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गम में है। कई कलाकारों ने उनके निधन पर ट्वीट करके दुख जताया है। निम्रत कौर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'सरोज जी के नाम ने 'कोरियोग्राफर' शब्द को मेरे जीवन से परिचित कराया। एक प्रतिभा जिसने सितारों और संगीत को अमर कर दिया, जिसने एक युग को उसके प्रतिष्ठित काम के साथ परिभाषित किया। उनके प्रियजनों को इस भयानक समय में शक्ति और साहस मिले।'

अपने लंबे करियर ने उन्होंने कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया। माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी काफी पॉपुलर रही। उन्होंने करीब दो हजार से भी ज्यादा फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ किया। उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। उन्होंने संजय लीला भंसाली की देवदास में 'डोला रे डोला', फिल्म तेजाब में 'एक दो तीन', करीना शाहिद की फिल्म 'जब वी मेट' में ये दिल हाए। इसके साथ ही उन्होंने साल 2019 में फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था।

Advertisement

Published July 3rd, 2020 at 08:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo