Advertisement

Updated November 27th, 2018 at 10:32 IST

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोस्तों के साथ मुंबई में कर रहे हैं मजे

प्रियंका के होने वाले पति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें निक-प्रियंका और उनके कुछ दोस्त रात के वक्त मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं.

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

इस साल बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शादी रचाई है. इसी कड़ी में अब प्रियंका चोपड़ा के हाथ भी पीले होने वाले हैं. पहले सोनम कपूर, नेहा धूपिया और दीपिका पादुकोण के बाद बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी में बस कुछ ही दिन बचे हैं. प्रियंका अपनी शादी से पहले अपने होने वाले दूल्हे निक जोनस और अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी अगले महीने जोधपुर से होने जा रही है. लेकिन फिलहाल ये शानदार जोड़ा मुंबई में है और यहां ये दोनों अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं. प्रियंका के होने वाले पति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें निक-प्रियंका और उनके कुछ दोस्त रात के वक्त मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं.

निक जोनस ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ की फोटो पोस्ट की है. तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा सोफी टर्नर और निक के भाई जोए जोनस प्रियंका की चचेरी बहन एक्ट्रेस परिनीती चोपड़ा काफी खुश नज़र आ रही हैं. 

कुछ दिन पहले ही निक दिल्ली पहुंचे और अब निक-प्रियंका की जोड़ी मुंबई में मजे कर रही है. शादी के पहले इन दोनों के चेहरे पर खासा उत्साह देखा जा सकता है. न्यू यॉर्क से भारत आने के बाद निक फिल्म के रैप-अप पार्टी में अपने मंगेतर में शामिल हुए थे. 

प्रियंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी करने जा रहे हैं. इसके मद्देनजर शादी की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं. शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस के भाई जोए जोनस और उनके साथ पार्टनर सोफी टर्नर भी भारत आई हुई हैं.

दोनों को मुंबई में स्पॉट किया गया है. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

वहीं शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है. उधर, शादी से पहले प्रियंका के मुंबई वाले घर पर खास सजावट की गई है. पूरे घर को लाइट्स से सजाया गया है. ये साल बॉलीवुड में शादियों के लिए भी जाना जाएगा. सोनम कपूर, नेहा धूपिया और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. 

बता दें, निक और प्रियंका की भव्य शादी 2 या 3 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन से होने की उम्मीद है. कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा की मां यहां नज़र आई थी. जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि वो अपनी बेटी प्रियंका की शादी की तैयारी के लिए यहां पहुंची थी.

Advertisement

Published November 27th, 2018 at 10:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo